फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 मिनट तक पालिका बाजार में खड़ी कार में चोरी का प्रयास करते रहे दो युवक, चौकीदार की तत्परता से भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पालिका बाजार में वीरवार तड़के दो चोरों ने पालिका बाजार के प्रधान और रोहतक व्यापार मंडल के महासचिव समेत दो की कार को दो युवकों ने चोरी करने का प्रयास किया। आरोपी सुबह 3:20 बजे से लेकर 3:45 बजे तक कार की खिड़की खोलने का प्रयास करते रहे। इसी बीच चौकीदार मौके पर आ पहुंचा और युवकों को पकड़ने के लिए दौड़ पड़ा। आरोपियों को पकड़ने के लिए करीब एक किलोमीटर तक बाइक दौड़ाई पर सफलता हाथ नहीं लग सकी। नाके पर भी पुलिस नहीं मिली। आरोपी महिला थाना, सिविल थाने के बाहर से होते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन

पालिका बाजार के प्रधान गुलशन निझावन ने अपनी कार घर के बाहर ही खड़ी की थी। वीरवार सुबह करीब 3 बजकर 20 मिनट पर चौकीदार बसंतपुर निवासी सुरेश चाय पीने के लिए गोहाना रोड स्थित दुकान पर चला गया। इसी बीच दो युवक पहुंचे और गुलशन निझावन और फर्नीचर व्यापारी सोमनाथ की एक साथ खड़ी दो कार की खिड़की खोलने लगे। करीब 15 मिनट बाद जैसे ही चौकीदार सुरेश पहुंचा तो उसने हिम्मत दिखाते हुए चोरों को पकड़ने का प्रयास किया। उसने अपनी मोटरसाइकिल से उनकी बाइक का पीछा भी किया। चोर महिला थाना, सिविल लाइन और सोनीपत रोड से होते हुए फरार हो गए। बाद में पीसीआर पर तैनात पुलिसकर्मियों को चौकीदार ने मामले की सूचना दी थी। आरोपी बाजार में लगे सीसीटीवी में कैद हो गए। पुलिस ने मामले का जल्द खुलासा करने का दावा किया है।

पूर्व में भी हो चुकी वारदात
व्यापारियों का आरोप है कि इससे पहले भी पालिका बाजार में तीन माह पूर्व मोबाइल दुकान का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया था पर चौकीदार की तत्परता के कारण ही चोर भाग निकले थे। आरोपी सीसीटीवी में कैद हो गए थे। सीसीटीवी में कैद होने के बावजूद पुलिस आरोपियों को पकड़ने में नाकाम थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें