फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कप्तान के आदेश पर हरकत में आई बस स्टैंड चौकी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक।
विज्ञापन

स्थानीय बस स्टैंड के अंदर पुलिस चौकी होने के बावजूद ताबड़तोड़ हो रही वारदातों को पुलिस कप्तान ने गंभीरता से लिया है। एसपी ने पुलिस चौकी इंचार्ज को अपराधियों को दबोचने के आदेश दिए हैं। कप्तान की सख्ती के बाद चौकी इंचार्ज चार पुलिसकर्मियों के साथ बस स्टैंड पर मुस्तैद रहे और पांच पुलिस कर्मियों को सिविल ड्रेस में बदमाशों पर नजर रखने के लिए लगाया। पुलिस की सख्ती के चलते वीरवार को बस स्टैंड पर कोई वारदात नहीं हुई।
अमर उजाला ने वीरवार को बस अड्डे में है पुलिस चौकी फिर भी डेढ़ घंटे में चोरी स्नेचिंग की की चार वारदात, जीएम बोले - पुलिस फुटेज ले जाती पर करती कुछ नहीं शीर्षक के साथ प्रमुखता से प्रकाशित किया था। मामले को एसपी ने गंभीरता से लिया। जिसके बाद वीरवार की सुबह करीब नौ बजे ही पुलिस कप्तान जशनदीप रंधावा ने बस स्टैंड चौकी इंचार्ज को तत्काल प्रभाव से बस स्टैंड और आसपास गश्त बढ़ाने के साथ-साथ वारदातों पर अंकुश लगाने और बदमाशों को दबोचने के आदेश दिए। इसके बाद चौकी इंचार्ज सुनील कुमार अपने साथ चार पुलिस कर्मियों को लेकर बस स्टैंड पर पहुंचे। पांच पुलिस कर्मियों को सिविल ड्रेस में बस स्टैंड पर बदमाशों पर नजर रखने के लिए तैनात कर दिया। शाम तक पुलिस चौकी पुलिस के बस स्टैंड पर मुस्तैद रहने के कारण किसी भी तरह की अप्रिय घटना नहीं हुई।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज सुनील ने बताया कि बस स्टैंड पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। बसों में चढ़ने-उतरने वाले यात्रियों पर नजर रखी जा रही है ताकि बदमाश अपने मसूंबों को पूरा नहीं कर सकें। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है।

-लंबे समय बाद बस स्टैंड के बाहर दिखी पुलिस
बस स्टैंड के बाहर सुबह से शाम तक लगने वाला जाम भी आज नहीं लगा। जिसकी वजह बस स्टैंड के बाहर दो पुलिस कर्मियों का तैनात रहना लगा। पुलिस कर्मियों ने बेतरतीब ऑटो नहीं खड़ा होने दिया और न रुकने ही दिया। जिसके कारण यातायात व्यवस्था भी सुचारु रही।
विज्ञापन


0-वर्जन
चौकी इंचार्ज को बस स्टैंड पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के आदेश दिए हैं। सुबह से रात को अंतिम बस के रवाना होने तक स्टैंड पर पुलिस की गश्त रहेगी। बदमाशों को दबोचकर अभी तक हुई वारदातों का खुलासा करने के भी निर्देश दिए हैं।
जशनदीप रंधावा, पुलिस कप्तान रोहतक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें