फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले 60 खिलाड़ियों में से 45 ने जीते पदक, प्रदेश ने जीते 13 गोल्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। भारतीय कुश्ती संघ की ओर से गुजरात के सूरत शहर में जूनियर नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। दो फरवरी से चार फरवरी तक चली प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम ओवरऑल चैंपियन बनी। प्रतियोगिता में भाग लेने प्रदेश से 60 खिलाड़ियों की टीम गई थी। जिसमें से 45 खिलाड़ियों ने पदक हासिल किए हैं। वहीं 13 खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल हासिल किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के अंतिम दिन प्रदेश की पुरुष वर्ग की फ्री स्टाइल टीम के खिलाड़ियों ने 10 भारवर्गों में 16 पदक हासिल किए हैं। जिनमें दो गोल्ड, चार सिल्वर व 10 ब्रांज मेडल शामिल हैं। इन्हीं पदकों की बदोलत प्रदेश की फ्री स्टाइल टीम भी ग्रीको रोमन व महिला टीम की तरह ही प्रतियोगिता में प्वांइट टेली में टॉप पर रही है। प्रदेश की फ्री स्टाइल टीम 190 प्वाइंट के साथ चैंपियन बनीं है।
विज्ञापन


प्रदेश के 45 पदकों की सूची :
स्टाइल कुल पदक गोल्ड रजत कांस्य
ग्रीको रोमन 12 चार तीन पांच
फ्री स्टाइल 16 दो चार दस
महिला फ्री स्टाइल 17 सात चार छह
कुल पदक 45 13 11 21

ये रही फ्री स्टाइल की प्वाइंट टेली :
रैंक टीम पदक प्वाइंट
1 हरियाणा 16 190
2 दिल्ली 8 150
3 सर्विसेज 5 124

इन्होंने जीता पदक
भारवर्ग खिलाड़ी पदक
57 सतीश रजत
57 अरुण कांस्य
61 पवन कांस्य
65 विकास गोल्ड
70 विशाल गोल्ड
70 राहुल कांस्य
74 मोहित कांस्य
79 नवीन रजत
79 दीपक कांस्य
86 रोबिन रजत
86 अजय कांस्य
92 मोहित कांस्य
92 नीरज कांस्य
97 विशाल कांस्य
125 विशाल रजत
125 साकेश कांस्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें