बिजली काउंटरों पर भी अब सीनियर सिटीजन की अलग लाइन
सीएसआरएफ चेयरमैन ने बिजली निगम अधिकारियों को दिए आदेश
-सीनियर सिटीजन ने चेयरमैन से मिलकर की थी मांग
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। अब सीनियर सिटीजन को बिजली बिल जमा कराने के लिए लंबी लाइनों में नहीं खड़ा होना पड़ेगा। उनके लिए काउंटरों पर अलग से लाइन बनेगी। इसके बाबत सीएसआरएफ (कंज्यूमर ग्रेवेसिस रिड्रेशन फार्म) के चेयरमैन ने सोमवार को बिजली निगम अधिकारियों को आदेश दिए।
सोमवार को कुछ सीनियर सिटीजन को सीएसआरएफ के चेयरमैन बीएस दाहिया के आने की जानकारी मिली तो वह बिजली निगम मुख्यालय पहुंच गए। उन्होंने चेयरमैन को बताया कि बिजली का बिल जमा कराना उनके लिए काफी दिक्कत भरा होता है। काफी देर तक उन्हें लाइनों में खड़ा होना पड़ता है, जबकि हर सरकारी महकमे में बुजुर्गों को राहत दी गई है। उन्होंने कहा कि बिजली जमा काउंटर पर सीनियर सिटीजन की अलग से लाइन लगनी चाहिए, ताकि वह सहूलियत से बिल जमा करवा सकें। इस पर चेयरमैन ने एसई एसके बंसल को 10 दिन के अंदर सभी काउंटरों पर सीनियर सिटीजन की अलग से लाइन लगवाने और समुचित व्यवस्था करने के आदेश दिए। एसई ने बताया कि चेयरमैन के आदेश पर समय सीमा के अंदर ही अमल किया जाएगा। इसको लेकर सभी एक्सईएन व एसडीओ को आदेश जारी कर दिए गए हैं।
-शहर में इन स्थानों पर जमा होता है बिजली का बिल
-पुरानी बिल्डिंग पावर हाउस के अंदर
-मान सरोवर पार्क के नजदीक
-डबल फाटक पुरानी आईटीआई
-पुराना बस स्टैंड राधे-राधे पार्क के नजदीक
बिजली निगम के अधिकारियों से सीनियर सिटीजन (बुजुर्ग) काफी समय से मांग कर रहे थे कि बिजली बिल जमा काउंटरों पर उनके लिए