फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा बर्बाद हो रहा है, मुख्यमंत्री विदेश घूम रहे हैं..

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो :
विज्ञापन


हरियाणा बर्बाद हो रहा है, मुख्यमंत्री विदेश घूम रहे हैं..
- पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा प्रेसवार्ता में बोले, सरकार की लापरवाही के चलते शहर गंदगी से सड़ रहा, महामारी का बढ़ा खतरा

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक
हरियाणा पूरा सड़ रहा है। नगर निगम कर्मचारी हड़ताल पर हैं। पहले ही कहा था। बैठकर बातचीत करके इन्हें समझाओ। ठेकेदारी सिस्टम बंद करने के बजाय हर चीज में शुरू कर दी। यह भारी स्कैम है। कर्मचारियों की मांगों का फोरन निपटारा करना चाहिए। परिस्थितियां ऐसी बनती जा रही हैं कि महामारी फैसल सकती है। हालात बिगड़ते जा रहे हैं। तूफान आने व भारी नुकसान की आशंका थी। इसके बावजूद सीएम विदेश चले गए। हरियाणा बर्बाद हो रहा है और विदेशी दौरे पर हैं। यह कहना है पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का। वे मंगलवार को डी-पार्क स्थित अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

कहां है फोटो खिंचवाने वाले
पूर्व सीएम ने कहा कि स्वच्छ अभियान के दौरान हाथों में झाडू लेकर फोटो खिंचवाने वाले कहां है। वे सामने आएं। शहरों में सफाई अभियान चलाकर प्रदश को स्वच्छ बनाएं व जनता को बीमार होने से बचाएं। सरकार ने इस्राइल से निवेश लाने का दावा किया था। हरियाणा निवेश में कहां खड़ा है सरकार से पूछो। गुड़गांव में खुद सीएम ने कहा था कि छह लाख करोड़ के एमओयू साइन हुए हैं। इसमें से कितना आया है, स्पष्ट बताए। हरियाणा प्रति व्यक्ति आय व निवेश में नंबर एक था। अब अपनी जगह से फिसल गया है। किसी को कोई चिंता ही नहीं है। मुख्यमंत्री, मंत्री का जनता की ओर ध्यान ही नहीं है। अनाज मंडी में गेहूं का उठान नहीं हो रहा है। किसान बर्बादी के कगार पर है। गेहूं व सरसों की खरीद बंद कर दी। ऐसी सरकार हमने तो कभी नहीं देखी।
विज्ञापन


फीता काटू और नाम बदली की सरकार
कल्पना चावला मेडिकल कालेज का नाम बदलने की बात पर सरकार को नाम बदलो सरकार करार देते हुए उन्होंने कहा कि यह सरकार फीता काटू व बदला बदली सरकार है। इसके अलावा सरकार ने कोई काम नहीं किया। शहरों, जिलों, योजनाओं के नाम बदल दिए। एक नई परियोजना नहीं लाई है सरकार। बाईपास बनना था रेलवे का। इसके नाम पर भी दुकानदारों को उजाड़ने का काम किया जा रहा है। लोग 60 से 70 साल से दुकान से अपना परिवार चला रहे हैं। उन्हें नोटिस दिया जा रहा है। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रदेश विकास में पिछड़ रहा
सरकार झूठ बोलने में माहिर है। झूठे वादे, झूठी बात, सब्ज बाग दिखाए हैं लोगों को। किसान की आय 2022 में डबल करने का दावा किया जा रहा है। जबकि टमाटर मंगलवार को 40 पैसे के भाव बिका है। आलू नौ पैसे बिका है। यह दो गुना होकर कितना होगा। टमाटर 80 पैसे, आलू 18 पैसे हो जाएगा। कल्पना चावला कालेज हमने मंजूर किया। यह सरकार आई तो कहा इसे हम मेडिकल यूनिवर्सिटी बनाएंगे। इसका नाम कल्पना चावला मेडिकल यूनिवर्सिटी रहेगा। अब दूसरा नाम दिया जा रहा है। दीन दयाल उपाध्याय के नाम से सरकार कुछ भी करे। हम उसका स्वागत करेंगे। गैर जिम्मेदाराना रवैया है सरकार का। इसीलिए प्रदेश विकास में पिछड़ रहा है।

समाज को लड़ाने को नए नियम बना रहे
सरकार खुले में नमाज पढ़ने से मना कर रही है। कहती है इससे भीड़ बढ़ती है। इस सवाल पर पूर्व सीएम ने कहा कि नए-नए सवाल बनाए जा रहे हैं। ये आपस में समाज को लड़ाने के काम करते हैं। पॉजीटिव काम तो हैं नहीं इनके पास। किसी भी धार्मिक महत्व से छेड़छाड़ नहीं की जानी चाहिए। व्यायामशाला को लेकर सरकार को पता ही नहीं क्या करना है। यह दिशाहीन सरकार है। जबकि गांवों ने जमीन दी है। व्यायामशाला में पब्लिक मीटिंग हो सकती है। इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन


जनक्रांति यात्रा तीन जून से
पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात सामान्य है। पार्टी में होने के चलते ऐसा मुलाकात व चर्चा होती रहती है। प्रदेशाध्यक्ष को लेकर प्रस्ताव दिया हुआ है। पार्टी पदाधिकारी ही फैसला करेंगे। समालखां से तीन जून से जनक्रांति यात्रा शुरू की जा रही है। यह पूरे जिले के हर हलके में जाएगी। इसी तरह छह महीने पूरा अभियान चलेगा। यह प्रयास सोती हुई सरकार को जगाने का है। इस मौके पर पूर्व विधायक बीबी बतरा, पूर्व राज्य सभा सदस्य शादीलाल बतरा, नगर निगम मेयर रेणु डाबला, पूर्व मंत्री कृष्ण मूर्ति हुड्डा समेत अनेक लोग मौजूद रहे। इससे पूर्व अपने निवास पर ही पूर्व सीएम ने लोगाें की समस्याएं भी सुनीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें