फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलिवेटेड के निर्माण के दौरान दीवार हटवाने व फाटक लगवाने की मांग को लेकर श्रीनगर व गीता कालोनी के लोगों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
एलिवेटेड रोड के निर्माण के दौरान दीवार हटवाने, फाटक लगवाने की मांग को लेकर श्रीनगर व गीता कालोनी के लोगों का हंगामा, दी आत्महत्या की धमकी
विज्ञापन


- लोगों का आरोप, दीवार बनने पर दूसरी तरफ जाने के लिए चलना होगा ढाई किमी
- सहकारिता मंत्री का भी घेराव कर किया हंगामा, दीवार की जगह फाटक लगवाने की मांग

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
एलिवेटेड रोड के निर्माण के दौरान बनने वाली दीवार को हटवाने तथा फाटक लगवाने की मांग को लेकर शुक्रवार को गीता व श्रीनगर कॉलोनी के लोगों ने डबल लाइन रेलवे फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर पहुंचकर हंगामा किया। महिलाओं ने यहां तक कह दिया कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो वे आत्महत्या करने को बाध्य होंगी। सहकारिता मंत्री का घेराव कर भी हंगामा किया। सहकारिता मंत्री ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।

शहर में एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य शुरू किया जा चुका है। जिसके लिए रास्ते में पड़ने वाले पेड़ों को कटवाया जा रहा है। शुक्रवार को सुबह के समय काफी संख्या में महिला व पुरुष जन कल्याण रेजीडेंसियल वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान डॉ. जयपाल सिंह के नेतृत्व में डबल लाइन रेलवे फाटक पर पहुंचे तथा रेलवे ट्रैक पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन

आरोप था कि एलिवेटेड रोड के निर्माण के लिए सरकुलर रोड पर पुल के दोनों ओर दीवार का निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है। जबकि यहां पर मौजूद डबल फाटक को यहां से हटा दिया जाएगा। लोगों का कहना है कि दीवार निर्माण के बाद श्रीनगर व गीता कॉलोनी के 350 से अधिक लोगों को सड़क की दूसरी तरफ जाने के लिए ढाई किलोमीटर का चक्कर काटने को मजबूर होना पड़ेगा। लोग दीवार के स्थान पर रेलवे फाटक लगाने की मांग पर अड़े थे। काफी देर तक लोगों ने हंगामा किया। बाद में किसी तरह लोगों को शांत कराया गया।

देर शाम कॉलोनी में सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर भी पहुंचे। लोगों ने मंत्री का घेराव करते हुए हंगामा किया। पुल के नीचे सीधा रास्ता देने व फाटक की मांग की। मंत्री ने जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया । तब कहीं जाकर लोग शांत हुए। उधर गुस्साई महिलाओं ने कहा कि यदि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता तो वे आत्महत्या करने को मजबूर होगी।

दस से अधिक बार विभागीय अधिकारियों से कर चुके मांग

ल़खनऊ के निशांत गंज में पुल के बिल्कुल नीचे ही फाटक लगाया गया है। फिर रोहतक में फाटक के लिए मना क्यों किया जा रहा है। यदि उनकी मांगे नहीं मानी गई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा - कृष्णा

यदि एलिवेटेड के निर्माण के बाद भी फाटक नहीं लगवाए तो कॉलोनी के लोगों को कई किलोमीटर का चक्कर लगाकर दूसरी पार जाना होगा। अधिकतर लोगों की दुकानें सड़क के दूसरी ओर ही है - प्रवीण

दस से अधिक बार इस संबंध में रेल मंत्री को पत्र भेजा जा चुका है। बावजूद इसके उनकी समस्या की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जल्द समाधान नही हुआ तो आंदोलन किया जाएगा - रूपा
--
फाटक नहीं लगाया गया तो कॉलोनी में आगजनी की घटना होने पर फायर बिग्रेड की गाड़ी भी नही पहुंच सकेगी। इसके अलावा एंबुलेंस को भी चक्कर लगाकर मौके पर पहुंचना होगा। जब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ दोनों कॉलोनी के लोगों का आंदोलन जारी रहेगा- शीला
विज्ञापन


तो दिया जाएगा अनिश्चितकालीन धरना
कालोनी निवासी जयपाल सिंह, राकेश लाल, मंदीप यादव, संदीप नागपाल, अतुल शर्मा, मोहित, राकेश, सुमित , देवकी नंदन शर्मा, मीरा, कृष्णा, पुष्पादेवी का कहना है कि यदि उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे अनिश्चितकाल के लिए धरना देने को बाध्य होंगे।


फोटो परिचय
1 से लेकर 7 तक
1. डबल लाइन रेलवे ट्रैक के पास प्रदर्शन करते श्रीनगर व गीता कालोनी के लोग
2. कृष्णा देवी
3. प्रवीण
4. रूपा
5. शीला
6. सरकुलर रोड पर रेलवे ट्रैक से होते हुए बाइक निकालता चालक।
7. सरकुलर रोड पर रेलवे ट्रैक से होते हुए साइकिल निकालता चालक।
------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें