फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक से लूटपाट का प्रयास, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक चालक से लूटपाट का प्रयास, एक गिरफ्तार
विज्ञापन

बौंदकलां।
दादरी-रोहतक मुख्यमार्ग पर गांव मिसरी के समीप सोमवार सुबह तीन युवकों ने लूटपाट का प्रयास किया। युवकों में से एक को ट्रक चालकों ने मौके पर ही काबू कर लिया जबकि अन्य दो को बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने ट्रक चालक सोनीपत के मिर्जापुर खेड़ा निवासी संदीप की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। तीनों आरोपियों की पहचान महेंद्रगढ़ जिले के गांव माजरा खुर्द निवासी उमेद उर्फ बिट्टू व सरजीत और जिले के गांव मिसरी निवासी साहिल के रूप में हुई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

ट्रक चालक संदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार को वह दादरी से ट्रक लेकर रोहतक जा रहा था। गांव मिसरी पहुंचकर उसने ब्रेकर पर ट्रक धीमा ही किया था कि इसी दौरान सड़क पर खड़े तीन युवकों ने स्टील की रॉड से ट्रक पर वार किया। इसके बाद उसने ट्रक रोक दिया। ट्रक रूकने के बाद तीनों ने उससे नकदी छीनने का प्रयास किया। तभी पीछे आ रहे अन्य ट्रक के रुकने से तीनों युवक पैदल ही भाग खड़े हुए। इसके बाद चालकों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। ट्रक चालकों ने एक युवक को कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी से पूछताछ के बाद सोमवार को ही अन्य दो युवकों को भी दबोच लिया। पुलिस ने इस मामले में सरजीत माजरा खुर्द, उमेद उर्फ बिट्टू माजरा खुर्द महेंद्रगढ़ और साहिल गांव मिसरी निवासी के खिलाफ धारा 393 व 34 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। इस बारे में एसएचओ भीम सिंह ने बताया कि पुलिस ने चालक की शिकायत पर लूट की प्रयास का मुकदमा दर्ज करके आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें