फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक-आटो की टक्कर में दो लोगों की मौत, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक-आटो की टक्कर में दो लोगों की मौत, पांच घायल
विज्ञापन

धारूहेडा। शहर के रेवाड़ी रोड स्थित पार्श्वनाथ सोसायटी के सामने रविवार शाम वहां खड़े ऑटो को एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो में सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एक ऑटो रिक्शा धारूहेड़ा से ठसाठस सवारियां भरकर बावल की ओर जा रहा था। ऑटो पार्श्ननाथ सोसायटी के समीप पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में माजरी दूधा निवासी बाबी पत्नी विजय, रालियावास निवासी जागृति पुत्री हीरालाल, जड़थल निवासी राहुल पुत्र रमेश एवं सरोज पत्नी रमेश, संगवाड़ी निवासी हरीश पुत्र नरेश तथा गाजियाबाद निवासी सुंदरलाल पुत्र रामस्वरूप घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। वहीं उपचार के दौरान एक अन्य घायल ने भी दम तोड़ दिया। शाम तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें