फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान मॉडल स्पर्धा में एनआरजे की टीम चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञान मॉडल स्पर्धा में एनआरजे की टीम बनी चैंपियन
विज्ञापन

चरखी दादरी।
दादरी के घिकाड़ा रोड स्थित आर्यन मॉडल स्कूल में शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विज्ञान मॉडल स्पर्धा में प्रथम स्थान हासिल करने वाली झोझूकलां एनआरजे स्कूल की टीम को सम्मानित किया गया। इस प्रतिस्पर्धा में भिवानी, चरखी दादरी और झज्जर जिले की 30 टीमों ने भाग लिया था। इस प्रतियोगिता में एनआरजे स्कूल की छात्रा मुस्कान और सीमा का मॉडल सर्वश्रेष्ठ रहा। आयोजकों ने विजेताओं को 5100 रुपये नकद इनाम, विजेता ट्राफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्राचार्य रतन लाल कौशिक ,संस्था के पदाधिकारियों ने दोनों छात्राओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया और विज्ञान विभाग की प्राध्यपिका स्नेहलता, कविता घणघस, संदीप रोहिल्ला, मांगेराम को बधाई दी। समिति सचिव रजनीश सांगवान ने बच्चों को इन छात्राओं से प्रेरणा लेकर प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर नफे सिंह, विजय लांबा, विजय सांगा, आशा देवी, विनोद कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें