फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोर्टल पर नहीं डाला पुराने विद्यार्थियों का रिकार्ड, नहीं हो पा रहे प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
पोर्टल पर नहीं डाला पुराने विद्यार्थियों का रिकार्ड, नहीं हो पा रहे प्रवेश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। यूजी और पीजी कोर्सों के दाखिले में उच्चतर शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। विभाग की तरफ से पुराने विद्यार्थियों का रिकार्ड तीन दिन बाद भी पोर्टल पर नहीं डाला गया। ऐसे में द्वितीय और तृतीय वर्ष में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वे प्रवेश नहीं ले पा रहे हैं।

दरअसल, उच्चतर शिक्षा विभाग ने इस बार यूजी और पीजी के प्रथम वर्ष के एडमिशन ऑनलाइन किए हैं। द्वितीय और तृतीय वर्ष में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को कॉलेज में जाकर ऑफलाइन चालान जमा करना था। इन क्लास में दाखिले में विभाग की तरफ से 1 जुलाई की तारीख निर्धारित की गई थी। प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी शनिवार को कॉलेजों में और रविवार को साइबर कैफे पर चक्कर काटते रहे, लेकिन पता चला कि विभाग की तरफ से अभी तक उनका प्रथम वर्ष का रिकार्ड पोर्टल पर डाला ही नहीं गया। जब तक रिकार्ड पोर्टल पर नहीं आएगा तब तक वह चालान भी नहीं निकाल सकते। ऐसी स्थिति में कोई भी विद्यार्थी दाखिला नहीं ले पा रहा है। छात्रा ज्योति और पूजा का कहना है कि प्रवेश की अंतिम तिथि 15 जुलाई रखी गई है। लेकिन विभाग की तरफ से शेड्यूल के अनुसार, पोर्टल पर रिकार्ड ही नहीं डाला गया। इसका खामियाजा विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा है। कॉलेजों की तरफ से इस संबंध में उच्चतर शिक्षा विभाग को अवगत कराया गया है, पोर्टल पर रिकार्ड डालने की मांग की है।
विज्ञापन


यूजी का मेरिट शेड्यूल भी बदला, 11 को लगेगी दूसरी मेरिट
पुराने शेड्यूल के अनुसार, यूजी की पहली मेरिट 5 जुलाई, दूसरी मेरिट 10 जुलाई और तीसरी मेरिट 13 जुलाई को लगनी थी। हाल ही में विभाग की तरफ से यूजी की मेरिट का नया शेड्यूल जारी किया गया है। इस शेड्यूल के अनुसार, पहली मेरिट 5 जुलाई और दूसरी मेरिट 10 की बजाय 11 जुलाई को लगाई जाएगी। नए शेड्यूल ने कॉलेजों को भी असमंजस में डाल दिया है, क्योंकि इसमें तीसरी मेरिट यानी 13 जुलाई को लगने वाली मेरिट का कोई जिक्र ही नहीं किया गया है। ऐसे में कॉलेजों में असमंजस की स्थिति बनी हुई कि क्या अब तीसरी मेरिट लगेगी या फिर नहीं?
विज्ञापन


आज या कल डाल दिया जाएगा रिकॉर्ड
विभाग की तरफ से अभी तक पोर्टल पर पुराने विद्यार्थियों का रिकार्ड नहीं डाला गया है। वहां से ई-मेल आई है। आज या कल तक रिकार्ड डाल दिया जाएगा। इसके अलावा यूजी के मेरिट शेड्यूल में भी बदलाव किया गया है।
- डॉ. वेदप्रकाश श्योराण, प्राचार्य पंडित नेकीराम शर्मा कॉलेज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें