फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों सहित 9 को सीएम की रैली में आत्महत्या की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिवानी मंडी।
करीब सवा माह पूर्व जिला अदालत में कालोद गांव के शराब कारोबारी शेरसिंह उर्फ शेरा की हत्या में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के मामले में पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट मृतक की पत्नी ने सीएम मनोहरलाल खट्टर के सामने बच्चों सहित आत्महत्या की चेतावनी दी है।
मृतक की पत्नी शकुंतला देवी ने कहा कि 8 जुलाई तक पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो 9 को सीएम की सिवानी रैली में वह यह कदम उठाने को मजबूर होगी। शकुंतला देवी के अनुसार आरोपी गांव में सरेआम घूम रहे है और उन्हें घर आकर धमकी भी दे रहे है। इसे लेकर महिला सोमवार को पुलिस थाने पहुंची और लिखित में शिकायत दी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 18 मई को भिवानी में हत्या के एक मामले में पेशी पर गए ठेकेदार शेरसिंह की उन्हीं के गांव के लोगों ने अपने साथियों की मदद से शेरा की अदालत परिसर में गोलियां मार कर हत्या कर दी थी। इस मामले में भिवानी पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया था। शेष आरोपियों को लेकर परिजनों ने पुलिस पर राजनैतिक दबाव में आकर काम करने का आरोप लगाया है। मृतक की पत्नी के अनुसार हत्याकांड में शामिल लोग उनके घर के बाहर गाड़ियां लेकर घूम रहे है ।
विज्ञापन

पूरे परिवार को जान से मारने की धमकियां भी खुलेआम दे रहे है। पीड़िता ने इसे लेकर थाना प्रभारी देशराज दहिया को भी लिखित में एक शिकायत दे दी है।

मामला भिवानी का है : एसएचओ
इस बारे में थाना प्रभारी देशराज दहिया ने बताया कि महिला शिकायत लेकर थाने आई थी। यह मामला उनके थाना क्षेत्र का नहीं बल्कि भिवानी थाने का है। पीड़ित की तरफ से दी गई चेतावनी के बारे में आला अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें