फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात यूनिवर्सिटी के लिए एमडीयू में चल रही प्रवेश प्रक्रिया खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक। प्रदेश की सात यूनिवर्सिटी के लिए एमडीयू में चल रही केंद्रीयकृत प्रवेश परीक्षा शनिवार को समाप्त हो गई। एडमिशन पोर्टल पर परीक्षा परिणाम देखकर विद्यार्थियों को 28 जून तक काउंसिलिंग के लिए अपना पंजीकरण कराना होगा। इस दौरान प्रवेश के लिए मनचाही यूनिवर्सिटी और सब्जेक्ट का चुनाव भी करना होगा। पहली काउंसिलिंग 3 जुलाई को होगी।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. बीएस सिंधु ने बताया कि सुबह 11 से 12:30 बजे तक गणित एमएससी मैथमेटिक्स, मैथमेटिक्स विद कंप्यूटर साइंस और दोपहर 2:30 से 4 बजे तक एमएससी फिजिक्स की प्रवेश परीक्षा हुई। परिणाम विद्यार्थी केंद्रीयकृत एडमिशन पोर्टल से पता कर सकते हैं। 22 और 23 जून का परिणाम जारी हो चुका है, जबकि 24 जून को हुई परीक्षा परिणाम 25 जून को पोर्टल पर देखा जा सकेगा। परीक्षा परिणाम में पत्र विद्यार्थियों को एडमिशन पोर्टल पर काउंसिलिंग के लिए 28 जून तक अपना पंजीकरण कराना होगा और 500 रुपये काउंसिलिंग शुल्क जमा कराना होगा। चॉयस ऑफ सब्जेक्ट और यूनिवर्सिटी का नाम भी 28 जून तक सबमिट करना होगा। दाखिले के लिए प्रथम काउंसिलिंग (कैटेगरी वाइज) 3 जुलाई को होगी। सीटें खाली रहने की सूरत में दूसरी काउंसिलिंग 7 जुलाई और तीसरी काउंसिलिंग 12 जुलाई कराई जाएगी। इसके बाद भी सीटें खाली रहने पर काउंसिलिंग 15 जुलाई और फिर भी सीटें बची तो अंतिम काउंसिलिंग 18 जुलाई को इंस्टीट्यूट लेवल पर संबंधित यूनिवर्सिटी मेरिट के आधार पर अपने स्तर पर करेगी। सभी काउंसिलिंग सुबह 9 बजे शुरू होगी।
विज्ञापन


इन यूनिवर्सिटी के लिए हुई प्रवेश परीक्षा
एमडीयू में 22 से 24 जून तक हुई प्रवेश परीक्षा प्रदेश की सात यूनिवर्सिटी के लिए कराई गई। इसमें एमडीयू, कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी, सीडीएलयू सिरसा, बीपीएसएमवी खानपुर कलां, आईजीयू रेवाड़ी, सीआरएयू जींद और सीबीएलयू भिवानी शामिल हैं। इन यूनिवर्सिटी में दाखिले के लिए एमडीयू को जीवन विज्ञान, औषध विज्ञान, भौतिक विज्ञान, फॉरेंसिक विज्ञान, रसायनशास्त्र, गणित और भौतिकी विषयों की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


इनसो ने लगाई हेल्प डेस्क, संभाली ट्रैफिक व्यवस्था
रोहतक। एमडीयू में चल रही प्रवेश प्रक्रिया के दौरान इनसो छात्र संगठन ने शनिवार को तीसरे दिन भी हेल्प डेस्क लगाई। इनसो प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप देशवाल ने बताया कि यूनिवर्सिटी में आठ जगह हेल्प डेस्क लगाई गई थी। बाहर से आने वाले विद्यार्थियों को अपने वाहनों से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया गया। कार्यकर्ताओं ने गेट नंबर एक पर ट्रैफिक की व्यवस्था भी संभाली। इस मौके पर अरविंद गोस्वामी, मंजीत देशवाल, प्रदीप शर्मा, नीरज अंतिल, हरेन्द्र ओहल्याण, जसबीर लाठर, विजेन्द्र देशवाल, साहिल मलिक, अभिषेक देशवाल, विकास नान्दल, रोहित यादव, लकी, रोहित दहिया, राहुल नैन, साहिल देशवाल, नवीन शर्मा, अक्षय यादव और रौनक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें