फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी–एमएलए भी जनता दरबार लगाए, सोशल मीडिया पर हो लाइव प्रसारण : जयहिंद

विज्ञापन
01सीटीके04..सेक्टर-6 में लोगों की समस्या सुनते नवीन जयहिंद। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। शहर के सेक्टर-6 में तंबू की जगह रविवार सुबह लोग नवीन जयहिंद से मिलने पहुंचे। यहां अपनी समस्याएं सुनाते हुए समाधान कराने की अपील की। इनमें से बिजली निगम के कच्चे कर्मचारी, पीजीआई व नगर निगम के कच्चे कर्मचारी, बीपीएल कार्ड, फैमिली आईडी की समस्या से आहत लोग शामिल रहे।
विज्ञापन

नवीन जयहिंद ने सभी को समस्या उठाने का आश्वासन दिया। यहीं 14 दिसंबर को हरियाणा से बिजली निगम के कच्चे कर्मचारियों (मीटर रीडर) ने एकत्रित होने का फैसला लिया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व मंत्री अनिल विज से लोगों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की अपील की गई।
बिजली निगम के कच्चे कर्मचारियों ने कहा कि हमें निगम में निजी कंपनी के तहत नौकरी करते पांच साल से ज्यादा समय हो चुका है। हमें निगम से किसी प्रकार की मदद नहीं मिलती है। अपने खर्च पर लोगों के घर जाकर मीटर रीडिंग लानी पड़ती है। समय पर तनख्वाह नहीं मिलती है। ईएसआई और पीएफ भी नहीं मिलता है। निगम से आइकार्ड तक नहीं मिलता है। हमें हरियाणा कौशल रोजगार निगम में शामिल किया जाए।
विज्ञापन

जयहिंद ने कहा कि लोग अगर मेरे पास अपनी समस्या लेकर आ रहे हैं तो इस विषय पर सरकार को सोचना चाहिए। लोगों की समस्याएं सुनने के लिए सरकार व विपक्ष के पास नेता जरूर होने चाहिए। विपक्ष को जनहित में आवाज उठानी चाहिए। प्रदेश में हर उपायुक्त की जिम्मेदारी है कि वह सुबह 9 से 11 बजे तक जनता से मिले और उनकी समस्याएं सुने। एमपी–एमएलए को भी सप्ताह में एक दिन जनता दरबार लगाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें