फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 दिन का वादा डेढ़ साल में पूरा, वह भी अधूरा

Tue, 08 Sep 2015 02:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
‘प्रधानमंत्री बनने से पहले मोदी ने रेवाड़ी में कहा था कि सरकार बनने के बाद 100 दिन में वन रैंक वन पेंशन की मांग पूरी कर दी जाएगी।
विज्ञापन


अब सरकार बनने के डेढ़ साल बाद जो मांगे मानी, उसमें भी पूर्व सैनिकों को गुमराह किया गया। पूर्व सैनिकों की छह मांगों में से केंद्र सरकार ने पांच ठुकरा दी।

सरकार पूर्व सैनिकों के साथ धोखा कर रही है। केंद्र सरकार पर ये आरोप लगाए हैं कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने। सोमवार को शहर में शीला बाइपास के पास निजी होटल में कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान प्रेस वार्ता करते हुए तंवर केंद्र सरकार पर जमकर बरसे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, मैं खुद पूर्व सैनिक का पुत्र हूं और सैनिक के घर के हालात जानता हूं। प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने वन रैंक-वन पेंशन की मांग को मंजूर किया था। कहा, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की पहल पर पूर्व सैनिकों की सभी मांगों को इस महत्वपूर्ण निर्णय के मसौदे में शामिल किया गया था लेकिन, भाजपा सरकार ने पूर्व सैनिकों के साथ धोखा किया है। वहीं उन्होंने जाट आरक्षण पर कहा कि नेता सामाजिक सद्भाव न बिगाड़े। इसके अलावा प्रदेश में कांग्रेस में गुटबाजी को नकारते हुए कहा कि सभी अपने स्तर से जनहित मुद्दों को उठा रहे हैं।

इनेलो नहीं उठा रही जनता से जुड़े मुद्दे
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने इनेलो को भाजपा की बी टीम और छोटी बहन करार दिया है। उन्होंने कहा कि इनेलो विपक्ष की सही भूमिका अदा नहीं कर रही है। आज तक जनता से जुड़ा हुआ कोई भी मुद्दा नहीं उठाया है। इनेलो के दो सांसद हैं बावजूद वह भी जनता की आवाज नहीं उठा रहे।
विज्ञापन


संजय अहलावत ने कांग्रेस से शुरू की राजनीतिक पारी
पूर्व केंद्रीय मंत्री चांदराम के पुत्र संजय अहलावत ने अशोक तंवर की मौजूदगी में कांग्रेस का दामन थाम लिया है। संजय अहलावत ने कहा कि उनके परिवार का कांग्रेस से पुराना संबंध रहा है और मेरे पिता कांग्रेस में वरिष्ठ पदों पर भी रहें है। इस दौरान  पूर्व मंत्री सुभाष बतरा, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव कुलताज सिंह, सचिव सतीश बंधू, अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष बलवान रंगा, कैलाश चंद्र निंबडिय़ा, सेवानिवृत एसडीओ रणबीर सिंह, आजाद सिंह तोबडिया, संत लाल मदान, रामेहर सिंह सेवानिवृत अधीक्षण अभियंता, बीएस सरोहा, प्रो. रण सिंह सभरवाल, डॉ. जितेंद्र प्रसाद, भगवान शर्मा, सुरेंद्र सिंधू मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें