फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादों में रहे रोहद टोल को शुरू करने की तैयारी

Tue, 08 Sep 2015 02:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे से गुजरने वाले रोहतक-बहादुरगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर-10 पर वाहनों से टोल वसूलने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। रोहद टोल प्लॉजा पर 15 दिनों में टोल टैक्स देना पड़ेगा।
विज्ञापन


इसी के साथ लंबे समय से विवादों में रहे टोल पर जल्द ही वाहन चालकों को जेब ढ़ीली करनी पड़ेगी। कंपनी के जनरल मैनेजर मोहन कुमार झा ने बताया कि इस रोड पर टोल शुरू करने की तैयारियां हो चुकी हैं।

टोल प्लॉजा के दस से बीस किलोमीटर दायरे में आने वाले गांवों को टोल टैक्स में रियायत दी जाएगी। क्षेत्र के गांवों में मुखिया से मिलकर ग्रामीणों को रियायत देने के लिए जरूरी कागजात जमा करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


लंबे समय से विवादों में रहा
रोहद टोल प्लाजा शुरू करने का कंपनी लंबे समय से प्रयास कर रही है। लेकिन स्थानीय ग्रामीणों के विरोध के चलते टोल शुरू नहीं हो सका है। अब कंपनी से सारी खामियां दूर करने का दावा किया है।

कंपनी का दावा : हादसों में आएगी कमी
कंपनी के अधिकारियों का दावा है कि रोड पर क्रेन और कैमरों की व्यवस्था की गई है। यही नहीं, हाईवे पर यातायात नियमों का पूरी तरह से पालन करवाया जाएगा। इससे सड़क हादसों में कमी आएगी। सड़क पर लगे कैमरों से 500 से 600 मीटर तक जूम करके देखा जा सकता है।

टोल टैक्स के रेट अभी तय नहीं
अभी टोल टैक्स के रेट निर्धारित नहीं किए गए हैं। टोल कर्मचारी दिनेश भनेवाला ने बताया कि कुछ ही दिन में लिस्ट आ जाएगी, इसके बाद टोल शुरू कर दिया जाएगा। हालांकि उन्होंने टोल को लेकर कोई विवाद होने से इन्कार किया।
विज्ञापन


फोटो । रोहद टोल के जरनल मैनेजर मोहन कुमार झा से की गई सीधी बातचीत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें