रोहतक। दिल्ली के होटल में हुई भीषण आग की घटना से प्रशासन सबक नहीं ले रहा है। पुराने शहर के किला रोड बाजार के साथ वाली गली, चमेली मार्केट व शौरी मार्केट की गलियां अतिक्रमण के कारण दिन में सिकुड़कर दो फीट तक रह जाती है। यहां फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचना तो दूर ई-रिक्शा तक नहीं निकल सकते। अगर दिल्ली जैसी आग की घटना हो गई तो गलियां व मोहल्ले लाक्षागृह बनते देर नहीं लगेगी।
दिल्ली के मालवीय नगर में ताक पर नियम रख संचालित होटल में लगी भीषण आग में 21 लोगों की मौत हो गई थी। अधिकारी यही अनदेखी रोहतक शहर में भी कर रहे हैं। सबसे ज्यादा हालत पुराने शहर की है। किला रोड बाजार में गंडेरी वाली कागजों में 12 फीट चौड़ी है लेकिन अतिक्रमण के बाद मुश्किल दो फीट बची है।
यही हाल चमेली मार्केट की गली का है। यह गली 10 फीट चौड़ी बताई जा रही है लेकिन अतिक्रमण के बाद महज पांच फीट तक सिकुड़ गई है। यहां दोनों बाजारों की गलियों में फायर ब्रिगेड का पहुंचना तो दूर, पैदल तक निकलना मुश्किल हो रहा है।
...
गंडेरी वाली गली के दुकानदार बोले-बंधक की तरह रह रहे
किला रोड बाजार का प्रशासन ने सुंदरीकरण कर दिया। बाजार के बीचोबीच खड़े होने वाले वाहनों को पुलिस ने हटा दिया। भगत सिंह पार्किंग के बावजूद मुख्य बाजार के दुकानदार व उनके कर्मचारी अपने दोपहिया वाहन गलियों में खड़ा कर देते हैं। सुबह छह से रात 11 बजे तक वाहन खड़े रहते हैं। पास के मोहल्ले और छोटे दुकानदार गली से नहीं निकल पाते।
...
मंदिर वाली गली : सुबह या रात को लाना पड़ता है घर में सामान
कलानान मोहल्ला निवासी रमेश का कहा है कि उनके मोहल्ले का रास्ता मंदिर वाली गली से या सत्यनारायण मंदिर के पीछे वाली गली से है। दोनों गलियों में मुख्य बाजार के दुकानदार अपनी बाइक व स्कूटी खड़ी कर जाते हैं। रात को ले जाते हैं। पूरा दिन उनका घर में आना-जाना मुश्किल रहता है। अगर आग लगी तो शायद ही फायर ब्रिगेड आग बुझा पाए।
...
दुकानदार बोले-पुलिस व निगम एक-दूसरे पर डाल रहे जिम्मेदारी
दुकानदार रमेश कुमार ने बताया कि मना करने के बावजूद किला रोड के मुख्य दुकानदार व उनके कर्मचारी गलियों में दोपहिया वाहन खड़े करके जा रहे हैं। सुनील चोपड़ा ने बताया कि वे निगम को शिकायत देते हैं तो कहा जाता है कि दोपहिया वाहनों को हटाना पुलिस का काम है। पुलिस कहती है कि अतिक्रमण हटाना निगम का काम है। अब वे कहां जाएं। दुकानदार जितेंद्र मोन का कहना है कि एक साल से बंधकों की तरह रह रहे हैं। बाइक तक नहीं निकल पाती। कई बार चोट भी लग चुकी है। चाय की दुकान चला रहे सुभाष ने बताया कि अगर बड़ा हादसा हो गया तो तब शासन-प्रशासन की नींद टूटेगी। कपड़ा व्यापारी ओमप्रकाश कहते हैं कि किला रोड की तर्ज पर उनकी गंडेरी वाली गली का भी सुंदरीकरण किया जाए।
वर्जन
फायर ब्रिगेड के पास आग बुझाने के पुख्ता इंतजाम हैं। सोनीपत स्टैंड स्थित सिटी स्टेशन पर तीन बड़ी व दो छोटी गाड़िया और दो बाइक हैं। तंग गलियों में पाइपलाइन लंबी करके आग बुझाई जाती है। बशर्ते रास्ते में किसी तरह का अतिक्रमण नहीं होना चाहिए।
- उत्कृष्ट कुमार, जिला फायर ऑफिसर
यह हो सकता है समाधान...
बाजार के साथ लगती तंग गलियों में भी अतिक्रमण किया हुआ है। मुख्य बाजार की तर्ज पर अतिक्रमण हटाकर सुंदरीकरण करवाया जाए। पुलिस सख्ती से दोपहिया वाहन हटाएं। भगत सिंह पार्किंग चालू की जाए। तभी समस्या का समाधान हो सकता है।
- दीपक पुनियानी, प्रधान किला रोड मार्केट एसोसिएशन
....
दोपहिया वाहनों को बाजार में खड़ा करने की अनुमति नहीं है। गलियों में जो दोपहिया वाहन खड़े किए जा रहे हैं, उनके समय-समय पर चालान काटते रहते हैं। आगे भी कार्रवाई की जाएगी।
- एएसआई सतीश कुमार, प्रभारी किला रोड पुलिस चौकी
..
जल्द भगत सिंह पार्किंग को चालू किया जाएगा। बिल्डिंग के सुंदरीकरण का काम पूरा हो गया है। साथ ही, अतिक्रमण हटाओ अभियान भी चलाएंगे।
- संदीप बतरा, एलओ नगर निगम
10-रोहतक के किला रोड पर गंडेरी वाली 12 फीट चौड़ी है लेकिन अतिक्रमण के बाद मुश्किल दो फीट बची ह- फोटो : Archive