44-पं नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में एमएससी जूलॉजी का निरीक्षण करने पहुंचे शिक्षक व कर्
- फोटो : Archive
रोहतक। पंडित नेकी राम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में एमएससी जूलॉजी प्रथम वर्ष कक्षा शुरू करने की संभावनाओं को लेकर महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) की निरीक्षण समिति ने शुक्रवार को कॉलेज का दौरा किया। समिति ने विभाग में उपलब्ध शैक्षणिक संसाधनों, प्रयोगशालाओं और अन्य आवश्यक सुविधाओं का विस्तृत अवलोकन किया।
निरीक्षण समिति में एमडीयू जूलॉजी विभाग की डॉ. मीनाक्षी शर्मा, डॉ. विनय मलिक और डॉ. सुदेश रानी शामिल रहे। प्राचार्य डॉ. सुरेन्द्र सांगवान ने कहा कि नए पाठ्यक्रम शुरू होने से विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे। जूलॉजी विभागाध्यक्ष सुनीता बिरवाल ने विभाग की गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान शिक्षक एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे। संवाद