फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: डॉग बाइट के रोजाना आ रहे 10 मामले

Sun, 09 Nov 2025 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
62...जसबीर कुमार,हाउसिंग बोर्ड - फोटो : टूंडला के गांव रसूलाबाद में बिजली आने पर पानी के लिए सबमर्सिबल पर लगी भीड़ संवाद
विज्ञापन
रोहतक। कुत्तों के काटने की घटनाएं कम नहीं हो रही हैं। शहर ही नहीं बल्कि गांवों तक लावारिस कुत्ते देखे जा रहे हैं जो लोगों को काट रहे हैं। सिविल अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार जिले में कुत्तों के काटने के रोजाना 10 मामले आ रहे हैं।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने कहा कि अगर किसी को कुत्ता या अन्य रेबीज वाला जानवर काटता है तो उसे तुरंत इंजेक्शन लगवाना चाहिए। वहीं, नगर निगम की ओर से लावारिस कुत्तों के लिए शेल्टर होम बनाया गया है। जिसमें 70 के करीब स्ट्रीट डॉग रखे हुए हैं।
इनमें तिलक नगर, झज्जर रोड, आर्य नगर, दुर्गा कॉलोनी, हुडा सिटी पार्क, पुराना हाउसिंग बोर्ड, जनता कॉलोनी, सेक्टर एक, दो, तीन व चार के अलावा डी पार्क, आदर्श नगर व जींद रोड आदि क्षेत्रों के स्ट्रीट डॉग शामिल हैं।
विज्ञापन

जिस क्षेत्र से कुत्ते के काटने की सूचना मिलती है उसे बधियाकरण के बाद उसी क्षेत्र में छोड़ दिया जाता है। अलग-अलग क्षेत्रों से लाए गए कुत्तों के लिए यहां पिंजरे बनाए हुए हैं।
नगर निगम की ओर से रुपया चौक के निकट बनाए गए एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर के निदेशक सतप्रकाश नैन ने बताया कि स्ट्रीट डॉग के बधियाकरण के लिए अभियान चलाया हुआ है।
हर महीने औसतन 400 कुत्तों का बधियाकरण किया जा रहा है। कुत्तों के काटने के मामले आए दिन सामने आन के बाद भी अभी इस गंभीर समस्या का ठोस समाधान नहीं हुआ है जिसके चलते लोगों में रोष देखा जा रहा है।

हुड्डा सिटी पार्क बना आवारा कुत्तों का स्थल

शहरवासियों का कहना है कि हुडा सिटी पार्क में अनेक लावारिस कुत्ते घूमते हैं। जिनसे बच्चों और बुजुर्गो पर हमले का डर बना रहता है। पार्क में सैर करने वालों में भय है, पार्क में हर जगह गंदगी भी होती है। 15 से 20 लावारिस कुत्ते पार्क में कभी भी देखें जा सकते हैं लेकिन प्रशासन नींद में नजर आ रहा है।


कुत्ते के काटने की घटना शहर में कई लोगों के साथ हो रही है। इस समस्या का ठोस समाधान किया जाना चाहिए। -जसबीर कुमार, पुराना हाउसिंग बोर्ड।

झज्जर रोड पर लावारिस कुत्ते खूब हैं जो अकसर लोगों को काट लेते हैं। रात के समय तो ये तो गाड़ियों का भी पीछा करते हैं।
-अंकुर बंसल, झज्जर रोड।

कुत्तों के पास से गुजरते हुए भी डर लगता है। अगर कहीं कुत्ते ने काट लिया तो कई इंजेक्शन लगवाने पड़ जाएंगे। - पारस, आर्य नगर।

शहर की हर कॉलोनी में लावारिस कुत्ते हैं। कई बार तो बाइक सड़क या गली से गुजरती है तो ये काटने के लिए दौड़ पड़ते हैं।
-रानी, दुर्गा कालोनी ।

आवारा कुत्तों के कारण कोई बड़ी दुर्घटना हो गई तो प्रशासन ये कहकर अपना पल्ला झाड़ लेगा कि ये हमारे संज्ञान में नहीं था। प्रशासन से अनुरोध है कि आवारा कुत्तों से पार्कों को मुक्त कराया जाए।- सतीश बजाड़, मकड़ौली ।

न्यू चिन्योट कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में काफी संख्या में आवारा कुत्ते देखे जा सकते हैं। जो यहां से गुजरने वालों को काटने के लिए दौड़ते हैं। मैं कई बार बचा हूं। -हनी चोपड़ा, न्यू चिन्योट कॉलोनी।

62...जसबीर कुमार,हाउसिंग बोर्ड- फोटो : टूंडला के गांव रसूलाबाद में बिजली आने पर पानी के लिए सबमर्सिबल पर लगी भीड़ संवाद

62...जसबीर कुमार,हाउसिंग बोर्ड- फोटो : टूंडला के गांव रसूलाबाद में बिजली आने पर पानी के लिए सबमर्सिबल पर लगी भीड़ संवाद

62...जसबीर कुमार,हाउसिंग बोर्ड- फोटो : टूंडला के गांव रसूलाबाद में बिजली आने पर पानी के लिए सबमर्सिबल पर लगी भीड़ संवाद

62...जसबीर कुमार,हाउसिंग बोर्ड- फोटो : टूंडला के गांव रसूलाबाद में बिजली आने पर पानी के लिए सबमर्सिबल पर लगी भीड़ संवाद

62...जसबीर कुमार,हाउसिंग बोर्ड- फोटो : टूंडला के गांव रसूलाबाद में बिजली आने पर पानी के लिए सबमर्सिबल पर लगी भीड़ संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें