फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: चुनावी ड्यूटी पर लगी 10 बसें, सुचारु रहेंगे सभी रूट

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। लोकसभा चुनाव में रोडवेज डिपो की 10 बसें ड्यूटी में शामिल की गई हैं। यह बसें डिपो में स्पेयर में रखी गई थी। इसके चलते विभिन्न रूटों पर बसों का संचालन सुचारु रहेगा। यात्रियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

शनिवार को लोकसभा चुनाव के चलते प्रशासनिक अमला व्यस्त रहेगा। लोगाें को परिवहन सेवा सुचारु रूप से मुहैया कराने के लिए रोडवेज बेडा रोज की तरह काम पर रहेगा। प्रशासन ने रोडवेज के ज्यादातर कर्मचारियों को चुनावी ड्यूटी से अलग रखा है। चुनावी ड्यूटी पर भी इस बार रोडवेज की 10 बसों को ही लिया गया है। इसके चलते बसों का संचालन बना रहेगा। रोडवेज बेडे में बसों की संख्या कम नहीं होगी। इससे यात्रियों को अपने गंतव्य पर जाने में किसी तरह की दिक्कत पेश नहीं आएगी। चुनाव के दौरान कर्मचारियों को पोलिंग बूथ पर लाने व ले जाने के लिए स्कूल बसें व अन्य वाहनों का प्रयोग किया गया है। इन वाहनों में सवार होकर शुक्रवार को पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों की ओर रवाना हुईं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें