फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुपालन के लिए 1.60 लाख का लोन बिना सिक्योरिटी के मिलेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए पशु किसान कार्ड योजना के तहत बैंकों की ओर से पशुपालकों को लोन मुहैया करवाई जा रही हैं। इसके तहत 1.60 लाख का लोन बिना सिक्योरिटी मिलेगा। योजना का लाभ लेने के लिए जिले के 58055 पशुपालकों ने आवेदन किया है, जिनमें 1255 को लोन देने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। केंद्र सरकार की योजना के तहत पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए बैंकों ने पशुपालकों को लोन मुहैया कराने का फैसला लिया है, जिसके तहत 1.60 लाख रुपये तक का लोन बिना सिक्योरिटी के दिया जा रहा है। इससे ज्यादा का लोन लेने पर पशुपालक को सिक्योरिटी देनी पड़ेगी। बुधवार तक जिले के 58055 पशुपालकों ने आवेदन किया है। इनमें से करीब 1255 के आवेदन पर लोन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वहीं 70 पशुपालकों को लोन जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन

732 स्ट्रीट वेंडरों में से 360 को दिया लोन
स्वनिधि स्ट्रीट वेंडर योजना के तहत बैंकों की ओर से रेहड़ी वालों को 10 हजार रुपये का लोन दिया जा रहा है। लोन लेने के लिए आवेदक को नगर निगम, पालिका आदि से जारी वेंडर का सर्टिफिकेट जमा कराना पड़ेगा। आधिकारिक सूत्र बताते हैं कि बुधवार तक जिले के 732 लोगों ने लोन के लिए आवेदन किया है, जिनमें से 360 को लोन जारी कर दिया गया है। यह लोन वेंडर को एक साल के अंदर चुकाना है। यदि वेंडर एक साल में लोन चुका देता है, तो वह 20 हजार रुपये लोन लेने का हकदार हो जाएगा।
योजना के तहत जिले के 58055 पशुपालकों ने लोन लेने के लिए आवेदन किया है, जिनमें से 1355 के आवेदन पर लोन देने की प्रक्रिया चल रही है। फिलहाल 70 पशुपालकों को लोन दिया जा चुका है। स्ट्रीट वेंडरों को भी 10 हजार रुपये का बैंक लोन दे रही हैं, जिले के 732 लोगों ने आवेदन किया, जिनमें से 360 को लोन दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रताप सिंह, लीड बैंक मैनेजर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें