सेक्टर एक के रिटायर कर्मचारी से पेंशनकर्मी बनकर साइबर ठग ने एनी डेस्ट एप्लीकेशन डाउनलोड करवाकर 1 लाख 37 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित नोएडा की एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। इस संबंध में अर्बन एस्टेट थाने में केस दर्ज किया गया है।
सेक्टर एक निवासी कश्मीरी लाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 5 अगस्त को उसने गूगल पर कंपनी की पेंशन शाखा के कर्मचारी का मोबाइल नंबर निकाला और पेंशन से संबंधित समस्या का समाधान करने की मांग की। युवक ने कहा कि पहले आपको एनी डेस्ट एप डाउनलोड करना होगा। उसने एप डाउनलोड किया तो आरोपी ने उससे बातों में उलझाकर ओटीपी नंबर पूछ लिया। जैसे ही उसने ओटीपी बताया उसके खाते से 8 बार में 1 लाख 37 हजार 483 रुपये निकल गए।