फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिस्कुट कंपनी के ड्राइवर को पिस्तौल दिखाकर लूटे 2900 रुपये व मोबाइल फोन

विज्ञापन
विज्ञापन
मदीना गांव के पास मोखरा रोड पर बाइक सवार तीन युवकों ने कैंटर चालक पर पिस्तौल तानकर 2900 रुपये और मोबाइल लूट ले गए। वारदात 15 अगस्त की दोपहर पौने तीन बजे हुई। इस संबंध में बहुअकबरपुर थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

झज्जर जिले के गांव डीघल निवासी राहुल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि डीघल स्थित एक बिस्कुट की फैक्टरी में ड्राइवर की नौकरी करता है। सोमवार सुबह करीब साढ़े 7 बजे मदीना गांव में माल सप्लाई करने आया था। माल सप्लाई करने के बाद मोखरा रोड पर मदीना के पास पुल के नीचे गाड़ी खड़ी करके आराम कर रहा था। पौने तीन बजे बाइक पर तीन युवक आए और गाड़ी के आगे खड़ी की और नीली शर्ट व काली पाजामा पहने युवक ने जेब से पिस्तौल निकाल कर उसकी तरफ तान दिया। दूसरे युवक ने उसके चेहरे पर मुक्के मारे। साथ ही जेब से 2900 रुपये व मोबाइल फोन निकाल लिया। बाइक के आगे व पीछे नंबर प्लेट नहीं लगी थी। साथ ही चेहरे पर चोट के चलते वह युवकों का हुलिया भी नहीं दे सका। पुलिस अब आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है, ताकि बाइक सवार युवकों का कोई सुराग लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें