फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी भरकम बिजली बिल के खिलाफ गरजे

Tue, 31 Dec 2013 08:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के जिला सिरसा में बिजली बिलों में भारी-भरकम बढ़ोतरी के खिलाफ पटेल नगर, ग्रेवाल बस्ती और खाजाखेड़ा के लोगों ने बिजली बिल बहिष्कार आंदोलन का समर्थन करते प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि रोहतक के उपभोक्ताओं की तरह सिरसा में भी बिल माफ किया जाए।

ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन और बिजली आंदोलन संघर्ष समिति के आंदोलन को समर्थन देते उपभोक्ताआें ने शपथ ली कि जब तक ढाई रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से बिजली के  दाम तय नहीं होते तब तक बहिष्कार जारी रहेगा।

एआईएसएफ नेता एवं बिजली आंदोलन संघर्ष समिति के प्रवक्ता सी भोला, हैप्पी बख्शी, राज्य सह संयोजक मनोज पचेरवाल ने कहा कि बिल अदा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के बिल माफ करवाए जाएंगे।
विज्ञापन


छात्र नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने अमेरिका के साथ परमाणु समझौता करते समय कहा था कि इससे देश के लोगों को सस्ती बिजली मिलेगी, लेकिन तीन साल बाद आज बिजली के दाम तीन गुणा बढ़ चुके हैं।

कांग्रेस सरकार बिजली कंपनियों के आगे घुटने टेक रही है। इस मौके पर संघर्ष समिति के जिला संयोजक हरबंस लाल शर्मा, मांगेराम पनिहारी, चेतराम सुथार भरौखां, सुरेंद्र दुल, जगरूप सिंह, कश्मीर लाल, भारत शर्मा, सुभाष चंद कंबोज, अमरजीत संधा, कुलदीप कुमार, मुख्तयार ढिल्लोे, कुलदीप संधु, बलवंत नंबरदार, यशपाल कंग मौजूद थे।

बिजली चोरों पर होगी सख्त कार्रवाई : सभ्रवाल
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम शहरी और अर्द्ध शहरी मंडल के कार्यकारी अभियंता राजेंद्र कुमार सभ्रवाल ने कहा कि कुछ स्वार्थी लोग उपभोक्ताओं को अपने निजी स्वार्थ के लिए बिजली बिल जमा न करने के लिए उकसा रहे हैं और उनके मीटर के तार काटकर सीधे कुंडी लगा रहे हैं।

ऐसा करना इलेक्ट्रिसिटी एक्ट की धारा 135 के तहत गैर जमानती अपराध है। पकड़े जाने पर तीन साल की सजा और जुर्माने का प्रावधान है। दूसरी बार पकउे़ जाने पर पंाच साल की सजा और जुर्माने का प्रावधान है। कुंडी से बिजली चोरी करने वाले और करवाने वालों के खिलाफ सख्त क ानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें