फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेजकर्मी की इस हरकत पर भड़की छात्राएं, लगाया जाम

Fri, 08 Nov 2013 09:20 PM IST
फतेहाबाद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के जिला फतेहाबाद में नेशनल हाईवे पर गांव दरियापुर के नजदीक नर्सिंग छात्राओं ने रोडवेज कर्मचारी के फब्तियां कसने और छेड़छाड़ से तंग आकर शुक्रवार दोपहर को जाम लगा दिया।
विज्ञापन


एक घंटे तक नेशनल हाईवे बंद रहने से दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं। सदर थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने रोडवेज कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर छात्राओं को शांत किया। इसके बाद जाम खुला।
विज्ञापन


छात्राओं ने बताया कि गांव दरियापुर के बस स्टैंड पर रोडवेज विभाग की बसाें को रुकवाने के लिए ओमप्रकाश की ड्यूटी है।

ओमप्रकाश पिछले कई दिनों से यहां शराब के नशे में धुत होकर नर्सिंग छात्राओं से छेड़छाड़ करता है और उन पर अश्लील फब्तियां कसता है।

छात्राओं ने कहा कि आरोपी कर्मचारी को कई बार समझा चुकी हैं, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि ओमप्रकाश पढ़ने के लिए आने वाली छात्राओं के मोबाइल नंबर लेकर उन नंबरों को युवकों तक पहुंचाता है।

शुक्रवार सुबह जब छात्राएं बस स्टैंड पर पहुंचीं तो ओमप्रकाश ने उन पर फब्तियां कसनी शुरू कर दीं।

इससे छात्राएं भड़क गईं और उन्होंने एकजुट होकर हाईवे पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलने पर सदर थाना के प्रभारी मुकेश कुमार मौके पर पहुंचे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें