डहीना। गांव सीहा निवासी युवा खिलाड़ी युग चौहान ने अंडर-16 वर्ग में आयोजित 5वीं इंटरनेशनल ओपन किक बॉक्सिंग टूर्नामेंट में कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी खेल परिसर में आयोजित की गई थी जिसमें भारत की मेजबानी में 25 देशों के लगभग 3 हजार खिलाड़ियों ने भाग लिया।
युग चौहान अब आगे की प्रतियोगिता में बेहतर करने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं। रेवाड़ी किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव संदीप यादव ने बताया कि युग चौहान अब आगे की प्रतियोगिता में बेहतर करने के लिए दिन रात मेहनत कर रहा है।
युग चौहान ने उनके नेतृत्व में अंडर-16 वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए फिलिस्तीन के खिलाड़ी को पराजित कर कांस्य पदक अपने नाम किया। कठिन मुकाबलों के बीच युग ने संयम, तकनीक और आत्मविश्वास का परिचय दिया।
रेवाड़ी किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट निशांत यादव ने युग को बधाई देते हुए कहा कि वह पिछले चार वर्षों से निरंतर किक बॉक्सिंग का प्रशिक्षण ले रहे हैं। उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का ही परिणाम है कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर देश और जिले का मान बढ़ाया है।
युग की इस सफलता से क्षेत्र के अन्य युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी और खेलों के प्रति उनका उत्साह बढ़ेगा।