फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अंतरराष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में छाया युग चौहान

Tue, 10 Feb 2026 07:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
युग चौहान
विज्ञापन
डहीना। दिल्ली में 4 से 8 फरवरी तक आयोजित पांचवीं अंतरराष्ट्रीय ओपन इंटरनेशनल किक बॉक्सिंग कप में गांव सीहा के युग चौहान ने शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। चार दिवसीय इस प्रतियोगिता में दस से अधिक देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया इसमें युग चौहान ने दो अलग-अलग इवेंट में कांस्य पदक जीतकर हरियाणा का गौरव बढ़ाया।
विज्ञापन

युग के दादा एवं पूर्व पंच ईश्वर सिंह चौहान तथा उनके कोच संदीप यादव ने युग को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के बीच युग ने कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद दमदार प्रदर्शन किया और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
कोच संदीप यादव ने बताया कि युग शुरू से ही मेहनती और अनुशासित खिलाड़ी रहा है। उसकी यह सफलता निरंतर अभ्यास और लगन का परिणाम है। युग चौहान की इस उपलब्धि से क्षेत्र के युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरणा मिली है। ग्रामीणों और खेल प्रेमियों ने युग को भविष्य में और बड़ी उपलब्धियां हासिल करने की शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें