फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: ब्लैक स्पॉट को खत्म करने के लिए युवाओं ने उठाया जिम्मा

Fri, 18 Apr 2025 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 10नाई वाली फ्लाईओवर के रामपुरा चौक के डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर लगाते मनोज गर्ग व साथ में
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर की सड़कों पर ब्लैक स्पॉट को खत्म करने के लिए युवाओं ने जिम्मा उठाया है। सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए रामपुरा के मनोज गर्ग ने यह ठाना है कि रेवाड़ी शहर में अब कोई ब्लैक स्पॉट नहीं रहेगा और ब्लैक स्पॉट के कारण किसी भी सड़क दुर्घटना में किसी के अपने उनसे दूर नहीं होंगे।
विज्ञापन

इसी मुहिम को साकार करने के क्रम में जिला मुख्यालय स्थित नारनौल रोड पर बने नाई वाली फ्लाईओवर के रामपुरा चौक के डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर लगाया गया। इस फ्लाईओवर से प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। यह ब्लैक स्पॉट अनेक बार दुर्घटना का कारण बनते हुए अनेक लोगों का जीवन निगल चुका है। इस कार्य में पुष्पेन्द्र चौधरी, जसबीर चौधरी, सुनील अग्रवाल, सुनील जांगड़ा, रितेश गुप्ता, सिद्धार्थ यादव आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें