फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक द्वारा आत्म हत्या मामले में पत्नी सहित 9 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बेरली खुर्द में 25 वर्षीय युवक द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने युवक पिता की शिकायत पर पत्नी व उसके परिजनों पर परेशान करने व आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव बेरली खुर्द निवासी नवीन कुमार ने 23 मार्च को अपने घर में फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। युवक द्वारा फांसी लगा लेने की सूचना के बाद जाटूसाना थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने पोस्टमर्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया था।
संतराम ने हमीरका में की थी दो बेटों की शादी
पुलिस को दी शिकायत में गांव बेरली खुर्द निवासी संतराम ने बताया कि उसके बेटे मनोज व नवीन की शादी राजस्थान के जिला अलवर के गांव हमीरका निवासी तुलसीराम की बेटी संगीत ा व सपना के साथ हुई थी। संगीता अपने पति मनोज के साथ ससुराल में खुशी से रह रही थी। एक साल बाद उसके बेटे नवीन का मुकलावा हुआ था, जिसके बाद सपना भी ससुराल आ गई थी। शिकायत में आरोप है कि सपना मोबाइल पर किसी अनजान युवक से बात करती थी, जिस पर कई बार एतराज जता चुका था। पुलिस ने संतराम की शिकायत पर पत्नी सपना सहित 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें