फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरक्की के लिए सकारात्मक कार्यों में अपनी ऊर्जा लगाए युवा : मुनेश्वरदास

Fri, 12 Jan 2024 09:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
गांव बलवाड़ी में राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे महंत बाबा मुनेश्वरदास महारा
विज्ञापन
कुंड। गांव बलवाड़ी में स्वामी विवेकानंद जयंती के मौके पर श्री सीताराम मन्दिर गद्दी के महंत बाबा मुनेश्वरदास महाराज के सानिध्य में युवा चेतना संगठन के सौजन्य से बड़ी धूमधाम से अंतराष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। महंत मुनेश्वरदास महाराज ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छता अभियान को मजबूत करने वाले ओर स्वास्थ्य सेवा में अपना अहम योगदान देने वाले लगभग 30 लोगों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा शिक्षा और खेलो में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लोगों को भी प्रोत्साहित किया गया। युवा चेतना संगठन के प्रधान नरेश भारद्वाज सीहा, महासचिव प्रदीप यादव लुहाना और जसबीर पंचायत सचिव मन्दोला ने आए सभी आंगतुकों का आभार जताते हुए सभी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड संसाधन समन्यवक खोल राकेश वत्स थे। इसके अलावा भाजपा नेता जीवन राम गर्ग, सरपंच राहुल तिवारी बलवाड़ी, सरपंच अशोक यादव, रविपाल गोठड़ा, पूर्व सरपंच सत्यरूप खालेट, बीरेंद्र सिंह चौहान, राकेश चौहान, प्रेमपाल, राम प्रताप चौहान, रामपाल पूर्व सरपंच खोल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें