कोर्ट में लोहड़ी पर्व मनाते वक्त सेशन जज अधिवक्ताओं को बधाई देते हुए। संवाद
रेवाड़ी। जिला न्यायिक परिसर में लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। जिला सत्र न्यायाधीश विमल कुमार ने अधिवक्ताओं को लोहड़ी की शुभकामनाएं दीं। अधिवक्ताओं ने कोर्ट परिसर में अग्नि लगा कर फुल्ले, मूंगफली व रेवड़ी, गजक का वितरण किया और लोहड़ी पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जिला सत्र न्यायाधीश के साथ सभी न्यायिक अधिकारी और अधिवक्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम वरिष्ठ अधिवक्ता खिल्लू खुराना की ओर से किया गया। सुभाष खुराना एडवोकेट ने बताया कि प्रतिवर्ष अधिवक्ता लोहड़ी का पर्व मनाते हैं। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता शंकर लाल गुप्ता को सम्मानित किया गया।