फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत को विकसित बनाने में योगदान दें युवा : डाॅ. बनवारी लाल

Fri, 12 Jan 2024 10:03 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
बावल। क्षेत्र के विभिन्न गांवों में शुक्रवार को विकसित भारत यात्रा पहुंची। गांव नांधा, मनेठी और गांव नैचाना में सहकारिता एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री बनवारी लाल मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि युवाओं को भारत को विकसित बनाने में योगदान देना चाहिए।
विज्ञापन

गांव गुजरीवास में मंडल अध्यक्ष राजपाल, गांव शेखपुरा में भाजपा नेता रामसिंह सांवरिया, मंगलेश्वर में भाजपा महामंत्री ईश्वर चनेजा, गांव रूध में हरियाणा सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन कृष्ण कुमार, गांव सुठाना में विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रभारी युद्धवीर फौगाट, कोसली विधानसभा के गांव सुर्खपुर व गांव टूमना में विधायक कोसली लक्ष्मण सिंह यादव, नया गांव में हरियाणा सरकार में पूर्व मंत्री विक्रम सिंह यादव और गांव नठेड़ा में वरिष्ठ भाजपा नेता वीर कुमार यादव ने बतौर मुख्य अतिथि विकसित भारत संकल्प यात्रा का स्वागत करते हुए लाभार्थियों से सीधा संवाद किया।

गांव नैचाना में सहकारिता मंत्री डाॅ. बनवारी लाल ने कहा कि युवा शक्ति किसी भी देश की रीढ़ होती है। युवा शक्ति ही देश एवं समाज को शिखर पर ले जाने का काम करती है। भारत में युवाओं ने युग परिवर्तन करने का काम किया है। विकसित भारत बनाने में युवा समर्पित भाव से अपनी ऊर्जा का प्रयोग करें। कोसली से विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने गांव सुर्खपुर व गांव टूमना में यात्रा का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद वो शख्सियत हैं जिनसे आज सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर के करोड़ों युवा जीवन जीने की सीख लेते हैं। कार्यक्रम में कृष्ण कुमार ने गरीब बीपीएल परिवारों को निशुल्क उज्ज्वला गैस कनेक्शन प्रदान किया। कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का लक्ष्य 25 जनवरी तक देश की प्रत्येक ग्राम पंचायत और प्रत्येक शहरी स्थानीय निकाय को कवर करना है।मुख्य अतिथियों ने गांवों में लगाई गई विभागीय प्रदर्शनी का अवलोकन किया और लोगों को विकसित भारत की शपथ भी दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें