फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: गोठड़ा के पास खड़े डंपर से टकराई बाइक, युवक की जान गई

Mon, 22 Jun 2026 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
मृतक वेदपाल
विज्ञापन
कुंड। राष्ट्रीय राजमार्ग-11 पर गोठड़ा गांव के पास रविवार की रात सड़क किनारे खड़े डंपर से बाइक टकराने के कारण फास्ट फूड विक्रेता वेदपाल की मौत हो गई। वह शादी समारोह से लौट रहे थे।
विज्ञापन

कुंड चौकी पुलिस को दी शिकायत में गांव पाली निवासी ललित यादव ने बताया कि उनके चचेरे भाई वेदपाल (35) गांव में फास्ट फूड की दुकान चलाते थे। वह अपने एक परिचित की बेटी के विवाह समारोह में शामिल होने गए थे। रविवार देर रात वह मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे।
गोठड़ा के पास सर्विस रोड के किनारे डंपर से वेदपाल की बाइक टकरा गई। अंधेरे के कारण वेदपाल डंपर को नहीं देख पाया था। हादसे के बाद राहगीरों और आसपास के लोगों ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन

वेदपाल अपने पीछे पत्नी, तीन बेटियों और एक बेटे सहित चार बच्चों को छोड़ गए हैं। उसके दो छोटे जुड़वा बच्चे करीब छह वर्ष के हैं। परिवार की जिम्मेदारी उन्हीं के ऊपर थी। उनकी असामयिक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर डंपर चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें