फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कोहरे में वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Wed, 07 Jan 2026 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोसली। कोसली-कनीना मार्ग पर शाम को कोहरे के कारण गांव झाल के पास पैदल जा रहे 19 वर्षीय युवक की किसी वाहन की टक्कर से मौत हो गई। युवक को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया था जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गांव झाल निवासी सलीम सड़क किनारे पैदल घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान घनी धुंध के कारण किसी वाहन के चालक उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया लेकिन सिर व शरीर पर गंभीर चोटें लगने के कारण उसकी जान नहीं बच सकी।
इस संबंध में नाहड़ पुलिस चौकी प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में सलीम नामक युवक की मौत हुई है। अज्ञात वाहन व उसके चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें