फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कार की चपेट में आने से युवक की मौत

Sun, 26 Jan 2025 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बावल। कार की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव झाबुआ निवासी अमन के रूप में हुई है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव झाबुआ निवासी राज सिंह ने बताया कि शुक्रवार को वह अपने चाचा के लड़के के साथ अपने गांव सांचोत की तरफ पैदल-पैदल आ रहे थे, उनके चाचा का लड़का आगे जा रहा था। तभी एक कार चालक ने उसके चाचा के लड़के को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह गंभीर रूप से घायल हो गया। तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घर से 25 वर्षीय युवक लापता

रेवाड़ी। गांव बिठवाना में 25 वर्षीय युवक घर से लापता हो गया। पुलिस को दी शिकायत में गांव बिठवाना निवासी बुधराम ने बताया कि बीते दिन उसका 25 वर्षीय लड़का घर से बिना बताए कहीं चला गया। आसपास तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें