फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: हाईवे पार करते समय वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Sun, 20 Sep 2026 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से 38 वर्षीय वाहन चालक सुनील की मौत हो गई। हादसा 17 सितंबर की शाम एचपी पेट्रोल पंप के सामने हुई। हादसे के बाद टक्कर वाला वाहन चालक वाहन लेकर भाग गया।
विज्ञापन

राजस्थान के झुंझनू जिले के नांगलिया गुर्जरवास निवासी राजेंद्र ने शिकायत में बताया कि उनका छोटा भाई सुनील कुमार श्री कृष्णा ट्रांसपोर्ट संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर दिल्ली में चालक के रूप में काम करता था। सुनील कैंटर का काम करवाने के लिए 16 सितंबर को धारूहेड़ा आया था। 17 सितंबर की शाम वह हाईवे पार कर रहा था, इसी दौरान तेज रफ्तार और लापरवाही से आए अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
हादसे के बाद राहगीरों ने घायल सुनील को एंबुलेंस से सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। उस समय घायल की पहचान नहीं हो सकी थी और उसके परिजन भी अस्पताल में मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन

18 सितंबर को मृतक के परिजन अस्पताल के शवगृह पहुंचे । बड़े भाई ने पुलिस को लिखित शिकायत अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। जांच अधिकारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि पुलिस अब हादसे के बाद वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें