फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का करेंगे कार्य : अजय

Mon, 15 Dec 2025 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
दिल्ली के लिए रवाना होते कांग्रेस कार्यकर्ता। स्रोत : प्रवक्ता
विज्ञापन
रेवाड़ी। कांग्रेस के युवा नेता अजय चौकन रविवार को युवा कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली के लिए रवाना हुए। वे दिल्ली के महरौली में आयोजित होने वाली वोट चोर गद्दी छोड़ रैली में भाग लेने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
विज्ञापन

युवा कांग्रेस नेता अजय चौकन ने कहा कि भाजपा सरकार ने विभिन्न राज्यों में वोट चोरी कर सत्ता हासिल की है, जो लोकतंत्र की मूल भावना के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार ने लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं को कमजोर करने का काम किया है और जनता के मताधिकार का सम्मान नहीं किया जा रहा।
अजय चौकन ने बताया कि उन्होंने कहा कि इस रैली का उद्देश्य लोकतंत्र की रक्षा करना और जनता की आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी मजबूती से संघर्ष करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें