फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: वाटर पार्क में युवक को पीटा, एफआईआर दर्ज

Fri, 03 Jul 2026 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोसली। स्थानीय वाटर पार्क में देर रात आरोपियों ने हमला कर एक युवक को घायल कर दिया। खोरी निवासी दीपेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 28 जून की रात करीब 10 बजे वह अपने ममेरे भाई नवीन के साथ वाटर पार्क के बाहर मौजूद थे। इसी दौरान एक आरोपी को रेकी करते हुए देखा गया। इसके बाद आरोपी अपने पांच अन्य साथियों के साथ हथियार लेकर वहां पहुंचे और अचानक हमला कर दिया।
आरोप है कि हमलावरों ने मारपीट के दौरान नवीन की जेब से वाटर पार्क का कैश भी लूट लिया। शोर मचाने पर आरोपियों ने दोनों के साथ बुरी तरह मारपीट की। घटना के बाद आरोपी अपनी कार और बाइक मौके पर ही छोड़कर भाग गए। घायल नवीन को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना रोहडाई के प्रभारी विद्यासागर ने बताया कि लूट को लेकर अभी तक जांच में ऐसा कुछ नहीं पाया गया है। मामला आपसी लड़ाई झगड़े का है। हमने एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें