फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विद्यार्थियों को दी एसआईआर फॉर्म भरने की जानकारी

Fri, 03 Jul 2026 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
जानकारी देते प्राचार्य मनोज कुमार। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
रेवाड़ी। बीकानेर स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्राचार्य मनोज कुमार ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए शुद्ध और अद्यतन मतदाता सूची अत्यंत आवश्यक है। प्रत्येक विद्यार्थी को चाहिए कि वह एसआईआर अभियान की जानकारी अपने घर-परिवार और आसपास के लोगों तक पहुंचाकर एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाएं। बीएलओ सुपरवाइजर मुकेश कुमार ने विद्यार्थियों को एसआईआर फॉर्म भरने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फॉर्म भरते समय सभी विवरण जैसे नाम, जन्मतिथि, पता और पारिवारिक जानकारी सावधानीपूर्वक और सही तरीके से भरना आवश्यक है, ताकि किसी प्रकार की त्रुटि न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें