फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: स्क्रैप कारोबारी से रंगदारी मांगने के मामले में युवक गिरफ्तार

Fri, 06 Mar 2026 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने करनावास में लकड़ी के स्क्रैप कारोबारी से रंगदारी मांगने और उनके कर्मचारियों से मारपीट करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी गांव आसलवास निवासी सौरव है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार, सेक्टर-3 रेवाड़ी सोसायटी में रहने वाले मूल रूप से बिहार के चौपार खुर्द निवासी कन्हई कुमार ने पुलिस को शिकायत दी कि वह लकड़ी के स्क्रैप का कारोबार करते हैं। करनावास में उनका गोदाम है, जहां 30 श्रमिक काम करते हैं।
उन्होंने बताया कि 16 फरवरी को एक युवक गोदाम पर आया और खुद को गांव आसलवास निवासी दिनेश बताते हुए कहा कि उसे सौरव ने भेजा है। फोन पर सौरव से बात कराते हुए हर माह 30 हजार रुपये देने की धमकी दी गई।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार मंथली देने से इनकार करने पर गोदाम में आग लगाने और उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। 4 मार्च को जब वह गोदाम से बाहर गया हुआ था, तभी सौरव वहां पहुंचा और दोबारा 30 हजार रुपये देने की मांग करते हुए उसके साथ मारपीट की तथा तीन श्रमिकों को भी पीटकर घायल कर दिया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए वीरवार को आरोपी सौरव को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें