फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: युवक का फंदे पर लटका मिला शव

Sat, 21 Nov 2026 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
बावल। कस्बे के वार्ड-13 में शनिवार को उत्तर प्रदेश के जिला अमरोहा के गांव ढेहरी खातन अमित (27) की किराये के कमरे में चुन्नी के फंदे से लटका हुआ शव मिला। वह आठ साल से बावल में परिवार के साथ किराए पर रह रहा था।
विज्ञापन

अमित राजमिस्त्री का काम करता था और चिनाई का ठेका भी लेता था। उसकी पत्नी भी दूसरे स्थान पर मजदूरी करती है। दंपती के तीन बच्चे हैं। शनिवार दोपहर करीब दो बजे स्कूल से छुट्टी होने के बाद बच्चे कमरे में पहुंचे तो दरवाजा बंद मिला। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर आसपास के लोगों को बुलाया गया।
इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। दरवाजा खोलने पर शव फंदे से लटका हुआ मिला। मौके पर उसकी पत्नी भी मौजूद थी। वह मजदूरी करने के लिए गई थी। मृतक अमित के माता-पिता भी बावल में रहकर मजदूरी करते हैं। घटना के समय दोनों उत्तर प्रदेश गए हुए थे और वहां से बावल लौट रहे थे।
विज्ञापन

शाम करीब पांच बजे वह बावल पहुंचे। मृतक की बहन ने बताया कि पिता ने फोन कर सूचना दी थी कि अमित ने कमरे में फंदा लगा लिया है। सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंची तो पुलिस भी वहां मौजूद थी। अमित ने यह कदम क्यों उठाया, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पड़ोसियों के अनुसार परिवार में छोटी-छोटी बातों को लेकर अक्सर आपसी विवाद होता रहता था।
वर्जन
पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक ने फंदा लगा लिया है। मौके पर पुलिस टीम ने जांच की। परिजनों की शिकायत पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। -रणवीर, प्रभारी, बावल थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें