फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: होटल में खाना खा रहे युवक पर हमला, लूटपाट

Tue, 17 Dec 2024 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोसली। गांव कारोली मोड़ स्थित होटल में खाना खा रहे युवक के साथ युवकों ने मारपीट और लूटपाट की। घटना के बाद आरोपी भाग गए। नाहड़ चौकी पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव भडंगी निवासी कृष्ण ने पुलिस को बताया कि 15 दिसंबर शाम को वह नेहरूगढ़ गामड़ी में अपने दोस्त सूरज राजपूत के यहां कुआं पूजन कार्यक्रम में गया था। उसके साथ गांव के संजय व मनीष भी थे। वहां जाने के बाद उसे सूचना मिली कि उसके दादा का निधन हो गया। इसके बाद तीनों वहां से रात 8 बजे गुजरवास से लुखी होते हुए कारोली मोड पर खाना खाने के लिए एक होटल में पहुंचे। होटल में 8-10 युवक पार्टी कर रहे थे। उनके होटल पर बैठने पर सभी युवक वहां से चले गए। उसके 15-20 मिनट बाद वहां 15-20 लड़के 2-3 गाड़ियों में सवार होकर आ आए। युवकों के हाथ में डंडे व बियर की खाली बोतलें ले रखी थी। युवकों ने आते ही गाली-गलौज करते हुए उसके सिर पर बियर की खाली बोतलें मारी तथा उस पर डंडों से हमला कर दिया। हमले में उसका मोबाइल टूट गया। हमले में युवकों ने उसकी अंगुली से सोने की अंगूठी निकाल ली और उसका पर्स छीन लिया, जिसमें 3-4 हजार रुपये, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड व एटीएम थे। इसके बाद सभी युवक उसे जान से मारने का धमकी देकर फरार हो गए। उसके दोस्त ने उसे अस्पताल में दाखिल कराया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें