रेडाड़ी। हांसाका में शुक्रवार की रात एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
पुलिस के अनुसार चिरंजीलाल का बेटा सरेंद्र रात को खाना खाने के बाद अपने कमरे में सो गया था। सुबह जब वह देर तक नहीं उठा, तो परिजनों ने उसके कमरे में जाकर देखा। उसका शव फंदे पर लटक रहा था। परिजनों ने इसकी सूचना थाना सदर पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया। एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद फंदा लगाने के कारणों की जांच शुरू कर दी।