फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सांस्कृतिक उत्सव में नन्हें कलाकारों ने दिखाए कला के जौहर

Thu, 16 Oct 2025 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
डहीना। गांव कंवाली स्थित शहीद रामस्वरूप राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में दो दिवसीय जिलास्तरीय सांस्कृतिक उत्सव का उद्घाटन जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष चंद्र यादव ने किया। इस दौरान समूह लोकनृत्य, एकल लोकनृत्य, स्किट और रागिनी में पीएमश्री स्कूलों का दबदबा रहा।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी एवं डीएमएस अशोक नामवाल ने बताया कि सोलो फोक डांस में जहां पीएमश्री रावमावि बावल, पीएमश्री राकवमावि रेवाड़ी, रावमावि हांसाका, पीएमश्री राजकीय कन्या हाई स्कूल गुड़ियानी के सरकारी स्कूलों की टीमों ने पुरस्कार अर्जित किया। ग्रुप फोक डांस में रावमावि हांसाका, पीएमश्री कन्या रेवाड़ी, पीएमश्री बावल तथा रावमावि डीजीपुरा की टीमों ने बाजी मारी।

स्किट में पीएमश्री बीकेपुर, पीएमश्री बावल, रावमावि संगवाड़ी तथा रामावि खालेटा की टीमें विजेता रहीं। इस मौके पर साहित्यकार सत्यवीर नाहड़िया, गीता यादव, सीमा यादव, सुधीर यादव, चंद्र प्रकाश, सोनिया, पूनम यादव व सरिता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें