फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बायोमीट्रिक मशीन का खुद करना होगा प्रबंध

Mon, 28 Jul 2025 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में संचालित सभी सरकारी संस्थानों व पंचायतों को अलॉट की गई खेल नर्सरियों में खिलाड़ियों की उपस्थिति अब बायोमीट्रिक मशीन के माध्यम से अनिवार्य रूप से दर्ज की जाएगी। खेल विभाग की तरफ से वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार यह व्यवस्था आगामी 15 अगस्त से लागू की जा रही है। इसका उद्देश्य खेल नर्सरियों में पारदर्शिता एवं अनुशासन को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन

खेल विभाग के इस निर्णय के अनुसार बायोमीट्रिक मशीन संबंधित संस्था द्वारा स्वयं खरीदी जाएगी और उपस्थिति दर्ज करने के लिए खेल विभाग द्वारा विकसित नर्सरी पोर्टल पर हाजिरी एप का उपयोग किया जाएगा। इस एप के माध्यम से खिलाड़ियों की उपस्थिति सीधे बायोमीट्रिक मशीन से पोर्टल पर दर्ज की जाएगी। यह कदम विशेष रूप से खिलाड़ियों की नियमितता की निगरानी और कोचिंग की गुणवत्ता सुनिश्चित करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
दरअसल, हाजिरी के दौरान इंटरनेट की समस्या के चलते यह व्यवस्था की गई है। क्योंकि अभी कई जगह ऑफलाइन मोड़ में ही हाजिरी लग रही थी। ऐसे में डेटा को संग्रहित करने में भी मुश्किल उठानी पड़ रही थी। इस वजह से खिलाड़ियों की हाजिरी भी नहीं लग पाती थी। अब इस नई व्यवस्था से खिलाड़ियों की हाजिरी समय पर लग सकेगी। संस्थानों से अपील की गई है कि वे समय रहते सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करें, ताकि 15 अगस्त से इस नई प्रणाली को सफलतापूर्वक लागू किया जा सके।
विज्ञापन



अभी जिले में चल रही 49 नर्सरियां

रेवाड़ी में 49 सरकारी शिक्षण
संस्थाओं व ग्राम पंचायतों को खेल नर्सरियां अलॉट की गई हैं। इनमें एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, कुश्ती, हँडबॉल, कबड्डी, टेबल टेनिस व अन्य नर्सरियां मिली हैं। इस बार अभी तक निजी संस्थाओं को नर्सरियां अलॉट नहीं हुई है। हालांकि पिछले वर्ष 2024 में जो नर्सरियां चल रही थी, उनमें प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ियों को खुराक भत्ता भी नहीं नहीं मिला है। ऐसे में खिलाड़ियों के सामने प्रशिक्षण लेने में भी बड़ी समस्या आ रही है।




जिन शिक्षण संस्थाओं व ग्राम पंचायतों की तरफ से खेल नर्सरियां चलाई जा रही है, वहां 15 अगस्त से पहले बायोमीट्रिक मशीन का प्रबंध करके खिलाड़ियों की हाजिरी लगवाना सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन


- ममता देवी, कार्यकारी जिला खेल अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें