फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: योगासन की टीम आंध्र प्रदेश के लिए हुई रवाना

Sun, 28 Sep 2025 04:51 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 4योगासन की टीम आंध्रप्रदेश के लिए रवाना होते। स्रोत : एसोसिएशन
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन की जूनियर व सीनियर सी आयु वर्ग की टीम राष्ट्रीय स्तर पर योगासन प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए विजयवाड़ा (आंध्रप्रदेश) के लिए हुई रवाना।
विज्ञापन

हरियाणा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के राज्य सचिव डॉ. युद्धवीर ने बताया कि 23 सितंबर को योगासन एसोसिएशन रेवाड़ी के सचिव बिक्की कुमार व कोच रोहित, कोच अन्नू और टीम मैनेजर के लिए भारत भूषण का चयन किया गया था।
उन्होंने बताया कि कुल 27 लोगों का दल विजयवाड़ा के लिए रवाना हुआ है, 24 खिलाड़ी जिसमें जूनियर वर्ग में 9 लड़के व 9 लड़कियां तथा सीनियर सी वर्ग में 4 पुरुष व 2 महिलाओं सहित 2 टीम कोच एवं 1 टीम मैनेजर जा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हरियाणा योग आयोग के माध्यम से योग को काकी बढ़ावा मिल रहा है। हरियाणा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के द्वारा योगासन खेल का प्रचार प्रसार बड़े स्तर पर किया जा रहा है।
पिछले दिनों दुर्ग (छतीसगढ़) में आयोजित सीनियर व सीनियर ए आयु वर्ग के द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त कर हरियाणा का नाम रोशन किया था। डॉ. युद्धवीर ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं एव बधाई प्रेषित करते हुए उत्कर्ष प्रदर्शन करने के लिए उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें