फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जिले के सरकारी स्कूलों में नए सत्र से दसवीं तक पढ़ाया जाएगा योग

Tue, 17 Nov 2026 11:05 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले के सरकारी स्कूलों में नए शैक्षणिक सत्र से योग की शिक्षा भी मिलेगी। योजना के अनुसार अप्रैल 2027 से सरकारी स्कूलों में पहली से दसवीं कक्षा तक योग का पाठ्यक्रम लागू किया जाएगा। इसके तहत विद्यार्थियों को योग की पढ़ाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

योग को अन्य विषयों की तरह पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। इसमें विद्यार्थियों को परीक्षा देनी होगी और इसके अंक भी मिलेंगे। हालांकि, विद्यार्थी अपनी इच्छा के अनुसार योग विषय का चयन कर सकेंगे।
योग को स्कूलों में विषय के रूप में लागू करने के लिए हरियाणा योग आयोग और शिक्षा विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए जिले में पहली से दसवीं कक्षा तक पढ़ाने वाले करीब 19 हजार शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रशिक्षण की प्रक्रिया लगभग एक महीने तक चलेगी और इसके लिए तीन बैच बनाए जाएंगे। इसमें जिले के शिक्षकों को भी प्रशिक्षण प्रक्रिया से जोड़ा जाएगा।
प्रस्तावित पाठ्यक्रम में विद्यार्थियों को योग का सैद्धांतिक और व्यावहारिक ज्ञान दिया जाएगा। इसके लिए लिखित परीक्षा के साथ प्रायोगिक परीक्षा का भी प्रावधान रहेगा।
इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए योग के प्रति जागरूक करना है। स्कूलों में विषय के रूप में लागू करने का निर्णय ले चुके हैं। नए शैक्षणिक सत्र से इसे प्रदेशभर में लागू करने की तैयारी है।

वर्जन:
सरकार ने योग को पाठ्यक्रम में शामिल करने की योजना बनाई है। नए शैक्षणिक सत्र अप्रैल 2027 से इसे पहली से दसवीं कक्षा तक लागू करने की तैयारी है। इसके लिए शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। योग की शिक्षा से विद्यार्थियों में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। पाठ्यक्रम में प्रायोगिक और सैद्धांतिक दोनों तरह की गतिविधियां शामिल रहेंगी। विभाग की ओर से सरकार के निर्देशानुसार आगामी तैयारियां की जाएंगी।-राजेंद्र शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें