शिविर के समापन के बाद एकजुट लोग। स्रोत : संस्था
- फोटो : नानपारा में चाकू के हमले में घायल नफीस।
रेवाड़ी। पतंजलि परिवार के सहयोग से आयोजित 18 दिवसीय निशुल्क योग सहयोग प्रशिक्षण शिविर का समापन रविवार को योगाभ्यास, भजन और यज्ञ के साथ किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने योग का प्रशिक्षण लेकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।
प्रशिक्षकों ने शिविर के दौरान लोगों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम का अभ्यास करवाया। योग साधकों ने बताया कि नियमित योग करने से उन्हें मानसिक शांति मिली। वजन कम हुआ और कई स्वास्थ्य समस्याओं में भी राहत महसूस हुई।
शिविर में शामिल लोगों ने योग कक्षा को आगे निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया। इसकी जिम्मेदारी राकेश को सौंपी गई है। शिविर के दौरान 12 योगी सहयोग शिक्षक तैयार किए गए हैं, जिन्हें पांच दिन की विशेष योग प्रशिक्षण के लिए हरिद्वार भेजा जाएगा।
वहां से प्रशिक्षण लेकर आने के बाद वे विभिन्न क्षेत्रों में योग के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे। समापन अवसर पर दयानंद और नरेश यादव ने योगियों को योगिंग, जॉगिंग, सूर्य नमस्कार और प्राणायाम का अभ्यास करवाया।
इसके बाद यज्ञ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. आरबी यादव तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व ओएसडी मुख्यमंत्री अभिमन्यु यादव मौजूद रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में दयानंद, नरेश कुमार, श्याम सुंदर, नरेंद्र यादव, कांता यादव, विनोद तथा योग शिक्षक मनोज कुमार का सहयोग रहा।