रेवाड़ी। पतंजलि परिवार की ओर से शहीद दशरथ राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पीथड़ावास में चल रहे योग शिविर के चौथे दिन योगाभ्यास कराया गया। पतंजलि योग समिति रेवाड़ी के जिला प्रभारी दयाराम आर्य
योग एवं प्राणायाम अभ्यास सत्र का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच प्रतिनिधि राधेश्याम जांगिड़ ने की, जबकि संचालन मौलिक मुख्याध्यापक कृष्ण कुमार ने किया। इस दौरान डॉ. रोहतास आर्य ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए योगाभ्यास जरूरी है।
शिविर में डॉ. रोहतास आर्य और भारत स्वाभिमान ट्रस्ट पालहावास के तहसील प्रभारी अनिल शास्त्री ने साधकों को वृक्षासन, भुजंगासन, वज्रासन, कपालभाति, अनुलोम-विलोम एवं भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास करवाया गया।
तहसील प्रभारी अनिल शास्त्री ने कहा कि योग स्वस्थ जीवन की आधारशिला है। नियमित योग और प्राणायाम से शरीर निरोगी, मन शांत तथा जीवन सकारात्मक बनता है। उन्होंने लोगों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि इससे अनेक शारीरिक और मानसिक समस्याओं से बचाव संभव है।
राधेश्याम जांगिड़ ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित ऐसे योग शिविर समाज को स्वस्थ और जागरूक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस मौके पर मुकेश कुमार, अमृत कुमार, यशवंत राव, महेश कुमार, रवि कुमार, मनोज कुमार, राहुल शर्मा, मोहित कुमार, नितेश कुमार, एडवोकेट गजेश कुमार, सुमित कुमार, हमीर सिंह, भीम चंद उपस्थित रहे।