पंजाबी धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे लोग। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। हमारा परिवार संस्था के तत्वावधान में पंजाबी धर्मशाला में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम योग निद्रा करें सभी रोगों को दूर भगाएं का आयोजन किया गया। विनोद शर्मा और संयोजक दिनेश कपूर ने कहा कि विकसित देशों में लोग गहरी नींद के लिए दवाइयों पर निर्भर हो रहे हैं जिससे मानसिक रोग बढ़ रहे हैं।
उन्होंने बताया कि भारतीय परंपरा में योग निद्रा का विशेष महत्व है, जो स्वाभाविक रूप से गहरी और शांत नींद प्रदान करती है। सोने से पहले कुछ समय योग निद्रा का अभ्यास करने से शरीर को आंतरिक रूप से स्वस्थ रहने में मदद मिलती है। कार्यक्रम में दयाराम आर्य, डॉ. बलबीर अग्रवाल, सीएल सोनी और राजेंद्र सिंह यादव ने भी विचार रखे। उन्होंने कहा कि नियमित योग निद्रा से कम समय की नींद में भी शरीर ऊर्जावान बना रहता है।
महिला प्रधान निशा सीकरी, सुनीता नंदवानी व प्रफुल्ल शर्मा ने कहा कि सोने से पहले पैरों को ठंडे पानी से धोना, मोबाइल से दूरी बनाना और ईश्वर का स्मरण करना अच्छी नींद में सहायक होते हैं। विनोद शर्मा ने योग निद्रा का अभ्यास भी कराया। मुख्य अतिथि प्रमुख चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. आत्मप्रकाश यादव रहे।
कार्यक्रम में हाफ मैराथन विजेता दयाराम आर्य को बधाई दी गई जबकि हेमंत ग्रोवर, विजय शर्मा, राजेंद्र गेरा, सतीश शर्मा, चंद्रप्रकाश खुराना व लक्ष्मी नारायण अग्रवाल को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।