फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी सेहत के लिए योग करना जरूरी : निशांत

Sun, 17 Aug 2025 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 16गांव में योग शिविर का शुभारंभ करते गनमान्य। स्त्रोत: समिति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कोसली। गांव बव्वा स्थित शीतला माता मंदिर में पतंजलि योग समिति की ओर से योग शिविर का आयोजन भारत स्वाभिमान जिला प्रभारी दयानंद आर्य के नेतृत्व में किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला पार्षद विनोद ने की।
इस मौके पर मुख्य अतिथि नई दिशा युवा मंच के अध्यक्ष निशांत यादव ने कहा कि योग हमारी संस्कृति का परिचायक है। अच्छी सेहत के लिए योग करना जरूरी है। सरपंच सुनीता देवी ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों ने बलिदानी गोरक्षक देवेंद्र यादव उर्फ सोनू सरपंच के पिता शीशराम यादव को सम्मानित किया। नरेश यादव ने पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी दयानंद आर्य के मार्गदर्शन में योगाभ्यास करवाया और प्राणायाम का महत्व बताया।
विज्ञापन

इस अवसर पर महिला प्रभारी सरोज आर्य, तहसील प्रभारी सरोज यादव (धारूहेड़ा), पूर्व पार्षद अमित यादव, किसान प्रभारी राज सिंह आर्य, तहसील प्रभारी भारत स्वाभिमान सोमदत्त आर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें